इस बार के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सूची में सितारों के नाम खूब चमके। सभी पार्टियों ने जमकर स्टार चेहरों से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की। कई पार्टियों को इस खेल में बड़ी कामयाबी मिली, तो कई पार्टियों को असफलता हाथ लगी। आइए देखते हैं क्या हुआ सियासी कसरत करने मैदान में उतरे सितारों का।
चुनावी मैदान में कूदे उन 10 सितारों की जीत-हार की कहानी जिनकी चकाचौंध ने खूब सुर्खियां बटोरीं
उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी के सामने 4 लाख 65 हजार वोटों से पिछड़ने के कारण घुटने टेकने पड़े।
उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार दोबारा बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को उतारा था। उन्होंने महागठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह को दो लाख 93 हजार वोटों से मात दे कर जीत हासिल की। हेमा मालिनी इससे पहले भी यहां से सांसद थीं।
जया प्रदा
बॉलीवुड अभिमेत्री जया प्रदा भी इस बार उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर मैदान में थीं। महागठबंधन उम्मीदवार आजम खान ने उन्हें करीब एक लाख वोटों से हरा कर जीत हासिल की।
मुनमुन सेन
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन को तृृणमूल कांग्रस के टिकट पर मैदान में उतारा गया था, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबुल सुप्रियो के सामने उन्हें घुटने टेकने पड़े। बाबुल सुप्रियो ने मुनमुन सेन को एक लाख 97 हजार वोटों से हराया।