फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे तेजस्वी यादव, रवि किशन ने भीषण गर्मी में लाइन में खड़े होकर डाला वोट

Sat, 01 Jun 2024 03:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 01 Jun 2024 03:22 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आम जनता के अलावा जनप्रतिनिधियों की वोटिंग भी सुर्खियों में रही। बिहार, यूपी समेत आठ राज्यों से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Lok sabha polls 2024 seventh phase voting election photos news in hindi
लोकसभा चुनाव 2024: मतदान करने पहुंचे तेजस्वी और रवि किशन - फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आम जनता के अलावा जनप्रतिनिधियों की वोटिंग भी सुर्खियों में रही। बिहार, यूपी समेत आठ राज्यों से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की शानदार तस्वीरें सामने आई हैं। इस चरण में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर समेत कई नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और आम लोगों के बीच वीआईपी नेताओं ने भी लाइन में खड़े होकर मतदान किया।
Lok sabha polls 2024 seventh phase voting election photos news in hindi
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने परिवार के साथ किया मतदान - फोटो : PTI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में अपना वोट डाला। इस दौरान उनके परिवार वाले भी उनके साथ थे।
Lok sabha polls 2024 seventh phase voting election photos news in hindi
लोकसभा चुनाव: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी व्हील चेयर पर पहुंचे पोलिंग बूथ - फोटो : PTI
राजद नेता तेजस्वी यादव अपने भाई और पार्टी के नेता तेज प्रताप यादव के साथ मतदान किया। तेजस्वी यादव व्हीलचेयर में बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने लोगों से संवैधानिक सिद्धांतों, आरक्षण और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ वोड डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha polls 2024 seventh phase voting election photos news in hindi
लोकसभा चुनाव: फिल्मी सितारों ने भी किया मतदान, बंगाल में मिथुन - फोटो : PTI
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता में मतदान किया। मतदान केंद्र से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैं एक भाजपा का कैडर हूं, मैंने अपना कर्तव्य निभाया।"
विज्ञापन
Lok sabha polls 2024 seventh phase voting election photos news in hindi
लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करतीं भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत - फोटो : PTI
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने सातवें चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद मंडी में भाजपा कार्यालय में पूजा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed