फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: सुहानी सुबह, सूर्य अर्घ्य और माला जाप....आखिरी दिन ऐसे ध्यान लगाते नजर आए पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

Sat, 01 Jun 2024 03:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2024 03:10 PM IST
सार

आम चुनाव का प्रचार थमने के बाद पीएम मोदी हर बार आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं। साल 2019 के चुनाव प्रचार के बाद वे केदारनाथ गए थे और साल 2014 में वे शिवाजी महाराज से संबंधित प्रतापगढ़ गए थे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi meditates at the Vivekananda Rock Memorial in Kanyakumari
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

देश में सातवें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव की वोटिंग आज यानी एक जून को हो रही है। इस चरण के मतदान की प्रचार अवधि खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंच गए थे।


 

आज शाम तक ध्यानमग्न रहेंगे पीएम मोदी

PM Narendra Modi meditates at the Vivekananda Rock Memorial in Kanyakumari
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

अब वह समंदर में बनी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यानमग्न थे। अब उनका ध्यान पूरा हो गया है। उनका एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में पीएम मोदी भगवा कुर्ता और गमछे में दिख रहे हैं। उनके हाथों में माला है। 

क्या है मंडपम की खासियत

PM Narendra Modi meditates at the Vivekananda Rock Memorial in Kanyakumari
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
इस ध्यान मंडपम की खास बात यह है कि यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक ध्यान किया था। यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर देवी पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर साधना की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उगते हुए सूरज को जल चढ़ाया

PM Narendra Modi meditates at the Vivekananda Rock Memorial in Kanyakumari
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
भाजपा ने एक वीडियो सोशल मीडिया मंच पर साझा किया है। देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने सबसे पहले उगते हुए सूरज को जल चढ़ाया। उसके बाद हाथ जोड़कर प्रार्थना की और माला का जाप किया।

 

विज्ञापन

दक्षिण भारत की पारंपरिक पोशाक में दिखे थे मोदी

PM Narendra Modi meditates at the Vivekananda Rock Memorial in Kanyakumari
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे थे। प्रधानमंत्री धोती पहने दक्षिण भारत की पारंपरिक पोशाक में दिखे। उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग का शॉल ओढ़ रखा था। कन्याकुमारी पहुंचने के बाद भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना और पूजा-अर्चना की। बता दें, आम चुनाव का प्रचार थमने के बाद पीएम मोदी हर बार आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं और 2019 के चुनाव प्रचार के बाद वे केदारनाथ गए थे और साल 2014 में वे शिवाजी महाराज से संबंधित प्रतापगढ़ गए थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed