Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Mulayam Singh Family Tree: Mulayam Singh Yadav's family, Wife Sadhna Gupta and other memmbers
{"_id":"62c972927fe1c860a93e8e9f","slug":"mulayam-singh-family-tree-mulayam-singh-yadavs-family-wife-sadhna-gupta-and-other-memmbers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Family Tree: मुलायम सिंह यादव का कुनबा, जानें परिवार की किस महिला ने सबसे पहले राजनीति में रखा कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mulayam Singh Family Tree: मुलायम सिंह यादव का कुनबा, जानें परिवार की किस महिला ने सबसे पहले राजनीति में रखा कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:44 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। साधना मुलायम परिवार के उन सदस्यों में शामिल थीं जो सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। हालांकि, राजनीतिक सक्रियता की वजह से ही वह मुलायम के करीब आईं थीं। जानिए मुलायम सिंह यादव के परिवार में कौन-कौन है?
विज्ञापन
1 of 9
मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कुनबा सबसे बड़ा है। परिवार के 25 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो राजनीति में सक्रिय हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि मुलायम के परिवार में कौन-कौन है? इनमें से कौन राजनीतिक रूप से सक्रिय है और कौन राजनीति से दूर है?
2 of 9
बेटे अखिलेश, भाईयों और रिश्तेदारों के साथ मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव
- फोटो : अमर उजाला
1. अभय राम यादव : मुलायम के पांच भाइयों में अभयराम सबसे बड़े थे। धर्मेंद्र यादव उनके बेटे हैं। धर्मेंद्र तीन बार सांसद रह चुके हैं। सबसे पहले 2004 में मैनपुरी से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में बदायूं से जीत हासिल की। 2019 लोकसभा चुनाव में वह हार गए। हाल, ही में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी धर्मेंद्र सपा उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
तेज प्रताप यादव मुलायम के भाई रतन यादव के पौत्र हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2. रतन सिंह यादव : मुलायम सिंह के पांच भाइयों में रतन सिंह दूसरे नंबर पर हैं। मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव रतन सिंह के पौत्र हैं। तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह हैं। तेज प्रताप ने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट साइंस में एमएससी की है। तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी से हुई है। मतलब तेज प्रताप लालू के दामाद भी हैं। Films On Politics: सिर्फ मुलायम नहीं, इन नेताओं पर भी बनीं फिल्में, सियासत संग परिवार से भी कराया गया रूबरू
विज्ञापन
5 of 9
मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
3. मुलायम सिंह यादव : लोहिया आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। पांच भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। मुलायम सिंह ने मालती देवी से पहली शादी की थी। अखिलेश यादव मुलायम और मालती देवी के ही बेटे हैं।
मुलायम की दूसरी शादी साधना गुप्ता से हुई। साधना और मुलायम के बेटे प्रतीक यादव हैं। अखिलेश यादव ने 24 नवंबर 1999 डिंपल यादव से शादी की, जबकि प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई है। अखिलेश मौजूदा समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। डिंपल भी सांसद रह चुकी हैं। 2019 चुनाव वह कन्नौज से हार गईं थीं। अखिलेश ने ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई की है।
प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते हैं। वह जिम संचालित करते हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव जरूर राजनीति में कदम रख चुकी हैं। अपर्णा ने 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ी थीं। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।