फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year 2022: देश-दुनिया में नए साल का स्वागत, तस्वीरों और वीडियो में देखिए 2021 की विदाई

Sat, 01 Jan 2022 04:20 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 01 Jan 2022 04:20 AM IST
सार

नए साल 2022 का कहीं आतिशबाजी से इसका स्वागत हो रहा है तो कहीं प्रकृति अपने अंदाज में इसे विदाई दे रही है। 
 

विज्ञापन
New Year 2022:  New year being welcomed in the country and the world with joy amid omicron alert
new year 2022 - फोटो : PTI
देश-दुनिया में नए साल के स्वागत अपने-अपने तरीके से करने की तैयारी है। साल 2021 अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ विदाई लेने को तैयार है और साल 2022 का आगमन होने को है। कहीं, आतिशबाजी से इसका स्वागत हो रहा है तो कहीं प्रकृति अपने अंदाज में इसे विदाई दे रही है। 

 
New Year 2022:  New year being welcomed in the country and the world with joy amid omicron alert
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी - फोटो : ani

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने मनाया नया साल
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने नए साल 2022 पर एक चर्च में प्रार्थना की। इस दौरान चर्च में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही पुडुचेरी के ओल्ड पोर्ट कॉम्प्लेक्स में डीजे की धुन पर धिरके लोग।
 

New Year 2022:  New year being welcomed in the country and the world with joy amid omicron alert
दिल्ली में पुलिस, दिल्ली पुलिस - फोटो : ani

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती
दिल्ली में नए साल 2022 को देखते हुए कनॉट प्लेस में पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती है। कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए रात का कर्फ्यू लगा हुआ है, यह रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022:  New year being welcomed in the country and the world with joy amid omicron alert
हैदराबाद पुलिस के सिटी कमिश्नर ने बांटी मिठाई... - फोटो : ani

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने बांटी मिठाई
हैदराबाद पुलिस के सिटी कमिश्नर सीवी आनंद ने केक काटकर नया साल 2022 मनाया। उन्होंने कहा कि मैं सभी के स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं, पिछले साल कोरोना के कारण लोगों ने जिन कष्टदायी परिस्थितियों का अनुभव किया, वह लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
New Year 2022:  New year being welcomed in the country and the world with joy amid omicron alert
रांची के एसएसपी ने लोगों ने बांटी मिठाई... - फोटो : ani

रांची के एसएसपी ने बांटी मिठाई
झारखंड में रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार ने नववर्ष 2022 के उपलक्ष्य में रात्रि गश्त पर पुलिस कर्मियों को मिठाई बांटी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। आगे कहा कि कोरोना को देखते हुए आज रात के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed