फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Mann Ki Baat: 'पूरा महीना त्योहारों और पर्वों का'; नवरात्रि और ईद का जिक्र कर मोदी ने दीं शुभकामनाएं

Sun, 30 Mar 2025 11:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Mar 2025 11:11 AM IST
सार

PM Modi Mann ki Baat Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में त्योहारों की शुभकामनाओं के बाद बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने अपने बचनप के दिनों को भी याद किया। उन्होंने उन यादों को ताजा किया, जिनमें वे अपने दोस्तों के साथ धमाचौकड़ी मचाते थे।

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Today Live Prime Minister Narendra Modi Radio Programme 120th Episode
PM Modi - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, 'आज बहुत पावन दिन पर मुझे आपसे 'मन की बात' करने का अवसर मिला है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज से भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है। इस बार विक्रम संवत 2082 शुरू हो रहा है।'





उन्होंने कहा, 'आज कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में उगादि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ही महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाया जा रहा है। विविधता भरे हमारे देश में अलग-अलग राज्यों में अगले कुछ दिन में असम में 'रोंगाली बिहू', बंगाल में 'पोइला बोइशाख', कश्मीर में 'नवरेह' का उत्सव मनाया जाएगा।'

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के मन की बात का 120वां एपिसोड आज, नागरिकों द्वारा सुझाए मुद्दों पर करेंगे चर्चा

PM Modi Mann Ki Baat Today Live Prime Minister Narendra Modi Radio Programme 120th Episode
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने कहा कि 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम दिखेगी। इसे लेकर भी उत्साह का माहौल है और ईद का त्योहार तो आ ही रहा है। यानी ये पूरा महीना त्योहारों का है, पर्वों का है। मैं देश के लोगों को इन त्योहारों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

PM Modi Mann Ki Baat Today Live Prime Minister Narendra Modi Radio Programme 120th Episode
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

फिटनेस और फिट रहने का भी जिक्र किया
पीएम मोदी ने इस दौरान फिटनेस और फिट रहने का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में एक भव्य आयोजन ने लोगों को बहुत प्रेरणा दी है, जोश से भर दिया है। एक अभिनव विचार के रूप में पहली बार फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इन सभी का एक ही लक्ष्य था- फिट रहना और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना।'

योग दिवस 2025 की थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग'
'मन की बात' के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'योग दिवस आने में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है। अगर आपने अभी तक योग को अपने जीवन में शामिल नहीं किया है तो अभी करें, अभी भी देर नहीं हुई है। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 साल पहले 21 जून 2015 को मनाया गया था। अब यह दिन योग के एक भव्य उत्सव का रूप ले चुका है। योग दिवस 2025 की थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' रखी गई है। हम योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Today Live Prime Minister Narendra Modi Radio Programme 120th Episode
पीएम मोदी की नागपुर दौरे की तस्वीरें - फोटो : PTI

इससे पहले पीएम मोदी ने नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर को समर्पित स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संघ के पूर्व महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आरएसएस के प्रशासनिक मुख्यालय रेशिमबाग में स्मृति मंदिर में मोदी की यात्रा के दौरान मौजूद थे। पीएम मोदी ने स्मारक स्थित स्मृति भवन में आरएसएस पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ समूह तस्वीरें खिंचवाईं।

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Today Live Prime Minister Narendra Modi Radio Programme 120th Episode
पीएम मोदी की नागपुर दौरे की तस्वीरें - फोटो : PTI

माधव नेत्रालय भवन की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के नए विस्तार भवन माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी। 2014 में स्थापित यह केंद्र नागपुर में स्थित एक प्रमुख सुपर-स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सा सुविधा है। इसकी स्थापना दिवंगत आरएसएस प्रमुख माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उर्फ गुरुजी की स्मृति में की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed