फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Somnath Visit: सौराष्ट्र में प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे प्रधानमंत्री, गुजरात में कई कार्यक्रम

Sun, 02 Mar 2025 05:30 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 02 Mar 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Somnath Visit Photos Lord Shiva Temple Worship other programs in Gujarat know hindi news details
सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन करने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : साभार यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @narendramodi / अमर उजाला
गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौराष्ट्र में स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग- सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन किए। प्रधानमंत्री इससे पहले गुजरात के कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने महादेव के शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक भी किया। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम जामनगर पहुंचे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में जारी सूचना के मुताबिक वे गिर जिले में सासन गिर नेशनल पार्क भी जाएंगे और जंगल सफारी का आनंद लेंगे।

PM Modi Somnath Visit Photos Lord Shiva Temple Worship other programs in Gujarat know hindi news details
सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन करने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : साभार यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @narendramodi / अमर उजाला
पीएम मोदी गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी पर भी जाएंगे
सोमनाथ महादेव के दर्शन से पहले प्रधानमंत्री ने रविवार को रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा भी किया। 3 मार्च को प्रधानमंत्री गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे। जंगल सफारी से लौटने के बाद पीएम मोदी वन्य जीवों के मुद्दे पर अहम बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
PM Modi Somnath Visit Photos Lord Shiva Temple Worship other programs in Gujarat know hindi news details
सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन करने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : साभार यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @narendramodi / अमर उजाला
वन्यजीवों के मुद्दे पर बैठक करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में वन्यजीवों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। देश के प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Somnath Visit Photos Lord Shiva Temple Worship other programs in Gujarat know hindi news details
सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन करने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : साभार यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @narendramodi / अमर उजाला
सोमनाथ और पीएम मोदी की आस्था
पीएम मोदी के गृह राज्य में होने के अलावा भी आस्था का बड़ा केंद्र सोमनाथ देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला माना जाता है। इस तीर्थ से प्रधानमंत्री की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 163 से अधिक गणेश प्रतिमाएं सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंप चुके हैं। ये सभी गणेश प्रतिमाएं ट्रस्ट के अधीन चलने वाले श्री राम मंदिर में रखी हुई हैं। ये गणेश प्रतिमाएं उन्हें देश-विदेश की यात्रा के दौरान लोगों के द्वारा उन्हें दी जाती हैं। समय-समय पर प्रधानमंत्री इन मूर्तियों को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंप देते हैं।
विज्ञापन
PM Modi Somnath Visit Photos Lord Shiva Temple Worship other programs in Gujarat know hindi news details
सोमनाथ महादेव का मंदिर - फोटो : साभार यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @narendramodi
महादेव के भक्तों के बीच सौराष्ट्र के ज्योतिर्लिंग के प्रति आस्था
सोमनाथ सनातन आस्था का बड़ा केंद्र इसलिए भी है क्योंकि महादेव के अलावा यहां से श्रीकृष्ण की लीलाएं भी जुड़ी हैं। यही कारण है कि सोमनाथ को एक आध्यात्मिक तीर्थ की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। सोमनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के लिए उन मंदिरों का दर्शन भी सुलभ हो जाता है जहां भगवान कृष्ण ने अपनी इहलीला का अंत किया था और उनके बैकुंठ लोक जाने के बाद उनके बड़े भाई बलराम ने एक गुफा के रास्ते से पाताल लोक गमन किया था। ये सभी पुण्य स्थल सोमनाथ के आसपास ही हैं और कोई भी तीर्थयात्री आसानी से इनके दर्शन कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed