भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने शनिवार दोपहर दिल्ली एम्स में 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। जेटली एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। जेटली के पार्थिव शरीर अभी उनके कैलाश कॉलोनी स्थित निवास पर लाया गया। रविवार को जेटली का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से पार्टी दफ्तर में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 2 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर अरुण जेटली का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 9 अगस्त को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता उन्हें एम्स देखने पहुंचे थे। जेटली के निधन के बाद तमाम नेता उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे।
अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा नेताओं का हुजूम, देखे तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 24 Aug 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन