{"_id":"58ad679e4f1c1b4a55b24c67","slug":"rs-2000-notes-from-children-bank-of-india-sbi-atm-dispensing-fake-cash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM से निकला 2000 का नोट, RBI की जगह लिखा 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ATM से निकला 2000 का नोट, RBI की जगह लिखा 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:40 PM IST
दक्षिण दिल्ली स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम से 2000 रुपए के नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। गुलाबी रंग के इस नोट को गौर से देखने पर ही यह मालूम होगा कि ये नकली हैं।
Trending Videos
2 of 5
नकली नोट
खास बात यह है कि नोट पर 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' की जगह 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' लिखा हुआ है। वहीं, 'गारंटीड बाई सेंट्रल गवर्नमेंट' की जगह 'गारंटीड बाई चिल्ड्रन गवर्नमेंट' लिखा हुआ है। हिंदी में 'भारतीय मनोरंजन बैंक' और 'गारंटीड बाई' में 'बच्चों के सरकार द्वारा प्रदत्त' लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नकली नोट
नकली नोट में लेटेंट इमेज की जगह 'चूरन लेबल' लिखा हुआ है। वहीं नोट के नीचले स्थान पर जहां बैंक का लोगो होता है वहां 'PK' का लोगो लगा है। नोट के कंटेंट को देखकर स्पष्ट तौर पर समझा जा सकता है कि यह किसी की शरारत है।
4 of 5
नकली नोट
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कॉल सेंटर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके के एसबीआई एटीएम से आठ हजार रुपए निकाले। कुछ समय बाद उन्होंने महसूस किया कि जो चार नोट निकले हैं वे नकली हैं। वह तुरंत ही नजदीकी पुलिस स्टेशन पर शिकायत कराने पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
कबरई में एसबीआई का बंद एटीएम
- फोटो : Amar ujala
इसकी शिकायत पर एक पुलिसकर्मी उस एटीएम पर पहुंचा और उसने दो हजार रुपए के एक नोट निकाले। लेकिन उसे आश्चर्य हुआ कि इस बार भी ठीक उसी तरह का नकली नोट निकला है। इसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।