सब्सक्राइब करें

बाढ़ः देखिए केरल से लेकर महाराष्ट्र तक बाढ़ की भयावह तस्वीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 09 Aug 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
See the horrific picture of floods from Kerala to Maharashtra
महाराष्ट्र मेे बाढ़ - फोटो : ANI

केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। वहीं कोच्चि हवाई अड्डे पर 11 अगस्त दोपहर तीन बजे तक सभी विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में अगले दो दिन में भीषण बारिश होने का अनुमान है। महाराष्ट्र में लगभग दो लाख लोगों को पश्चिम महाराष्ट्र में सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। कोल्हापुर और सांगली जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।



Trending Videos

महाराष्ट्र में वृद्ध नागरिक को बाढ़ से बचाते हुए (एनडीआरएफ)

See the horrific picture of floods from Kerala to Maharashtra
वृद्ध नागरिक को बाढ़ से बचाते हुए (एनडीआरएफ) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर में 16 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं गुरुवार को बाढ़ प्रभावितों को लेकर जा रही नाव के पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। जिसके कारण अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांगली जिले में बाढ़ से त्रस्त लोग

See the horrific picture of floods from Kerala to Maharashtra
महाराष्ट्र के सांगली जिले में बाढ़ पीड़ितों को खाने की सामग्री बांटते बचाव दल - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में बाढ़ के बीच खाने की कमी होने से लोग बहुत परेशान होने लगे थे जिस वजह से सरकार से मदद की गुहार लगाई फिर एनडीआरएफ की टीम ने लोगों के बीच खाने का सामान उपलब्ध करवाया। खासकर सांगली और कोल्हापुर में हालात खराब हैं।

केरल के वायनाड बाजार में बाढ़

See the horrific picture of floods from Kerala to Maharashtra
केरल के वायनाड में बाढ़ की भयावह स्थिति - फोटो : ANI
केरल में भारी बारिश की वजह से राज्य भर के सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी कर दी गई है। केरल के वायनाड में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है और बाजार के क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बाइक सवार को बाढ़ के पानी से निकालते हुए

See the horrific picture of floods from Kerala to Maharashtra
मध्य प्रदेश में रोड पर बाढ़ का पानी - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के शाजापुर में मक्सी-गुना रेलवे अंडर-ब्रिज में भारी वर्षा हुई, जिससे क्षेत्र में भारी वर्षा हुई और बाढ़ की स्थिति आ गई। रोड पर पानी जम जाने के कारण कई वाहन सवार संतुलन खोते नजर आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed