Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Sushant Singh Rajput: Ex-Bihar DGP Said Mumbai Cops Actions In Sushant Rajput Case Raised Suspicion Updates
{"_id":"67e0c69ac0ef41aed50aac48","slug":"sushant-singh-rajput-ex-bihar-dgp-said-mumbai-cops-actions-in-sushant-rajput-case-raised-suspicion-updates-2025-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput: 'सुशांत की मौत पर मुंबई पुलिस का रवैया संदेहास्पद', बिहार के पूर्व डीजीपी का बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sushant Singh Rajput: 'सुशांत की मौत पर मुंबई पुलिस का रवैया संदेहास्पद', बिहार के पूर्व डीजीपी का बड़ा दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 24 Mar 2025 08:12 AM IST
सार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद रोज नए-नए दावे किए जा रहे हैं। राजनेता हों या फिर जांच से जुड़े लोग, सभी मामले में चौंकाने वाले दावे कर रहे हैं। अब बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस का इस केस पर काम करने का तरीका शक-सुबहा पैदा करता है। हालांकि, उन्होंने क्लोजर रिपोर्ट पर कुछ भी बोलने से परहेज करते हुए कहा कि सीबीआई पेशेवर एजेंसी है।
बिहार के तत्कालीन डीजीपी ने कहा, 'सुशांत की मौत की खबर आने के महज 20 दिनों के अंदर मामला शांत हो गया। इसके बाद सुशांत के पिता के पटना में मामला दर्ज कराने के बाद शुरुआती जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई भेजी गई, लेकिन मुंबई पुलिस ने बिहार की टीम के साथ सहयोग नहीं किया।' उन्होंने दावा किया कि जांच में बेहतर समन्वय के लिए उनके भेजे एक आईपीएस अधिकारी को क्वारंटीन कर दिया गया और महज पांच दिनों बाद उनकी टीम को वापस भेज दिया गया।
पांडे ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी सुशांत की हत्या का दावा नहीं किया था। उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए बस गहन जांच चाही थी। उन्होंने आगे कहा, मुझे किसी के खिलाफ पक्षपात करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उस दौरान किए गए मुंबई पुलिस के आचरण से देश के लोगों के मन में शक पैदा हुआ।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 22 मार्च को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। मामले में पांच साल बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई थी। रिपोर्ट दो मामलों में दाखिल हुई है, जिनमें से एक सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला है, जिसकी शिकायत सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराई थी। दूसरा मामला ड्रग प्रिस्क्रिप्शन का है, जो सुशांत की कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई थी।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम @ sushantsinghrajput
भाजपा ने भी तत्कालीन उद्धव सरकार को घेरा था
मामले में भाजपा ने तत्कालीन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था। भाजपा नेता राम कदम ने कहा था, 'जब पूरा देश सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहा था, तब उद्धव ठाकरे सरकार ने जानबूझकर लापरवाही बरती। जब बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई आई, तो उन्हें भी रोक दिया गया था। क्या वजह थी?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत ने 'काई पो चे' से की थी बॉलीवुड करियर की शुरुआत
- फोटो : इंस्टाग्राम@sushantsinghrajput
भाजपा ने नेता बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार के लोगों को बचाने के लिए सभी सबूत मिटा दिए गए। सुशांत के घर का फर्नीचर हटा दिया गया, उसकी रंगाई-पुताई की गई और उसे उसके असली मालिक को लौटा दिया गया। इन सभी बिंदुओं का क्या अर्थ है? ऐसा क्या कारण है कि दिशा सालियान के पिता को ऐसा लग रहा है कि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला?
भाजपा नेता राम कदम ने कहा था, 'इन सबके पीछे उद्धव ठाकरे सरकार और उनके करीबी लोगों को बचाने की हिमाकत है। अगर उद्धव ठाकरे ने सही समय पर केस सीबीआई को सौंप दिया होता, तो सुशांत के परिवार को न्याय जरूर मिलता। अगर आज उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, तो इसके लिए उद्धव ठाकरे सरकार जिम्मेदार है।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : एएनआई
14 जून 2020 को अपने घर में मृत मिले थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी के फंदे पर झूलते पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मौत की बात कही गई थी। हालांकि, सुशांत की मौत को लेकर कई साजिशों के दावे किए गए और मीडिया में यह मामला काफी चर्चा में रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।