फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US Tariffs: कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले से पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप; तेल पर कर को लेकर कही यह बात

Fri, 31 Jan 2025 07:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 31 Jan 2025 07:57 AM IST
सार

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं कनाडा पर 25 फीसदी और मैक्सिको पर अलग से 25 फीसदी टैरिफ लगाऊंगा। हमें वास्तव में ऐसा करना होगा, क्योंकि उन देशों की वजह से हमें बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। समय के साथ ये टैरिफ बढ़ भी सकते हैं और नहीं भी। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह गुरुवार रात को तय करेंगे कि टैरिफ के अधीन वस्तुओं में तेल को शामिल किया जाए या नहीं।'

विज्ञापन
Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list
डोनाल्ड ट्रंप, जस्टिन ट्रूडो - फोटो : Amar Ujala

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार से कनाडा और मैक्सिको पर बढ़ा हुआ टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने एलान किया कि अमेरिका 1 फरवरी से अपने दो पड़ोसी देशों कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम चीन के खिलाफ भी ऐसे ही रुख पर भी विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह गुरुवार रात को इस बारे में निर्णय लेंगे कि टैरिफ वाली वस्तुओं की सूची में तेल को शामिल किया जाए या नहीं।

Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई

राष्ट्रपति ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि हम कई कारणों से कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ की घोषणा करेंगे। उन्होंने टैरिफ के कारणों के तौर पर अवैध आव्रजन, नशीली दवाओं की तस्करी का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने कनाडा और मैक्सिको को अमेरिका की ओर से दी जाने वाली भारी सब्सिडी को भी टैरिफ बढ़ाने की वजह बताई। ट्रंप ने इन सब्सिडियों को घाटे का सौदा बताया।

Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list
Donald Trump - फोटो : PTI

राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं कनाडा पर 25 फीसदी और मैक्सिको पर अलग से 25 फीसदी टैरिफ लगाऊंगा। हमें वास्तव में ऐसा करना होगा, क्योंकि उन देशों की वजह से हमें बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। समय के साथ ये टैरिफ बढ़ भी सकते हैं और नहीं भी। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह गुरुवार रात को तय करेंगे कि टैरिफ के अधीन वस्तुओं में तेल को शामिल किया जाए या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list
Donald Trump - फोटो : PTI

ट्रंप ने कहा कि हम शायद आज रात तेल के बारे में यह निर्णय लेंगे, क्योंकि वे हमें तेल भेजते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि कीमत क्या है। अगर तेल की कीमत उचित है, अगर वे हमारे साथ उचित व्यवहार करते हैं, जो वे नहीं करते। मैक्सिको और कनाडा ने व्यापार के मामले में हमारे साथ कभी अच्छा व्यवहार नहीं किया है। 

विज्ञापन
Tariffs on Canada, Mexico coming on Saturday, says Donald Trump, weighs including oil to list
Donald Trump - फोटो : PTI

ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने व्यापार के मामले में अमेरिका के साथ बहुत अनुचित व्यवहार किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका इसे बहुत जल्दी पूरा कर लेगा, क्योंकि उसे उनके पास मौजूद उत्पादों की जरूरत नहीं है। हमारे पास वह सारा तेल है, जिसकी आपको जरूरत है। हमारे पास वह सब कुछ है, जिनकी आपको जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed