फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: देहरादून में कार हादसा; पाकिस्तान में 150+ यात्री बंधक; होली से पहले दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Wed, 12 Mar 2025 11:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Today Top Headline Big News 12th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
देश में आज की बड़ी खबरों में देहरादून में मर्सिडीज का सड़क हादसा सबसे बड़ी खबर बनी। देहरादून में हुई इस दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा दिन की बड़ी अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन में बंधक बनाए गए यात्रियों और 40 सैनिकों की हत्या की खबर सबसे अधिक चर्चित रही। इसके अलावा होली के ठीक पहले भारत में अतिरिक्त चौकसी की खबर भी चर्चा में रही। दिल्ली पुलिस ने 40 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया है। 100 से ज्यादा संवेदनशील इलाके रडार पर रहेंगे। हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत भी सुर्खियों में रही। मध्य प्रदेश में बजट की खबर भी चर्चा में रही। यहां की राज्य सरकार ने GYAN के सहारे 250 लाख करोड़ की जीडीपी बनाने का लक्ष्य रखा है। नेपाल की राजनीतिक अस्थिरता भी दिन की बड़ी खबरों में शामिल रही। इसके अलावा मनोरंजन जगत में राजस्थान का आईफा समारोह भी चर्चा में रहा। अभिनेता राजपाल यादव ने अमर उजाला के साथ बचपन से जुड़ी यादें साझा कीं। व्यापार जगत में इंडसइंड बैंक का प्रकरण भी चर्चा में रहा। अब दूसरे बैंकों के खाते पर भी आरबीआई की पैनी नजर है। खेल जगत में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में मिली जीत के बाद शुभमन गिल को महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना सर्वाधिक चर्चित खबर रही। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान होने वाला हंगामा भी चर्चा में रहा। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज की बड़ी खबरें


 
Today Top Headline Big News 12th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
मौके पर मौजूद पुलिस और अस्पताल में घायल - फोटो : वीडियो ग्रैब
देहरादून में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौके पर मौत, दो लोग घायल
उत्तराखंड के देहरादून में राजपुर रोड पर एक तेज रफ़्तार लग्जरी कार ने पैदल चल रहे चार लोगों को टक्कर मारी। सभी चारों लोगों की मौत हो गई। कार ने इस दौरान एक स्कूटर को भी टक्कर मारी। जिसमें स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। कार पर चंडीगढ़ की नंबर प्लेट लगी थी। कार में चार से पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। गाड़ी मसूरी की ओर से आ रही थी। पढ़ें पूरी खबर
Today Top Headline Big News 12th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
ट्रेन हाईजैक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बंधक बनाए गए ट्रेन यात्री छुड़ाए गए; सभी बलूच लड़ाके मार गिराने का दावा
पाकिस्तान की सेना ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंधक बनाए गए सभी ट्रेन यात्रियों को छुड़ा लिए जाने का दावा किया है। सेना ने कहा कि बलूच विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए 21 यात्री और चार सैनिक मारे गए हैं। इससे पहले, सुरक्षा बलों ने 190 यात्रियों को छुड़ाए जाने की बात कही थी। वहीं, ट्रेन को अगवा करने वाले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 50 बंधकों की हत्या करने का दावा किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Top Headline Big News 12th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
मध्य प्रदेश बजट 2025-26 - फोटो : PTI

MP Budget 25-26: GYAN के सहारे 250 लाख करोड़ की जीडीपी बनाना लक्ष्य, जानें कहां से आएगा पैसा और कहां होगा खर्च
मध्य प्रदेश में वित्त मंत्रालय संभाल रहे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। विधानसभा में अपने बजट भाषण में देवड़ा ने 'ज्ञान' की राह चलने और 2047 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 250 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने का खांका साझा किया। एमपी के 2025-2026 के बजट में जनता के लिए राहत की बात है कि देवड़ा के बजट भाषण में किसी नए कर का एलान नहीं किया है और न ही किसी कर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Today Top Headline Big News 12th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

होली पर दिल्ली पुलिस अलर्ट: 40 हजार से अधिक जवान हाेंगे तैनात, रडार पर 100 से ज्यादा संवेदनशील इलाके
राजधानी में होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। क्योंकि होली और जुमा दोनों एक दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में इस दिन दिल्ली पुलिस के लगभग 40 हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर अधिक सख्ती बरती जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed