नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फरवरी में हुई भगदड़ से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन ने होली पर सुरक्षा पुख्ता कर दी है। स्टेशन पर सभी गेट पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में मौसम बदला है, लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आई और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, महाराष्ट्र में धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का जिम्मा किसे सौंपा जाएगा, यह फैसला उप मुख्यमंत्री अजित पवार करेंगे। इस बीच, छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। होली के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का नया पोस्टर जारी किया गया। वहीं, आईपीएल 2025 से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, ट्रंप ने यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिकी व्हिस्की पर लगाए गए टैक्स का जवाब देने के लिए यूरोपीय वाइन पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी। एक क्लिक में पढें दिनभर की बड़ी खबरें...
Top News: होली पर रेलवे की चाक चौबंद व्यवस्था, दिल्ली में बदला मौसम; हैरी ब्रूक पर दो साल के लिए प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगदड़ के बाद रेलवे ने लिया सबक, होली पर चाक चौबंद व्यवस्था; नई दिल्ली स्टेशन पर ऐसा है माहौल
नई दिल्ली स्टेशन में फरवरी में हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई अहम उठाए हैं। अमर उजाला डिजिटल ने गुरुवार शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसकी पड़ताल भी की। होली के त्योहार के चलते स्टेशन जरुर भीड़ जरुर थी, लेकिन प्लेटफार्म पर रेलवे का मैनेजमेंट पुख्ता नजर आया। रेलवे स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट गेट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर के चारों ओर बेरिकेड्स लगाकर सुरक्षा के खास इंतजाम थे। साथ ही रेलवे पुलिस बल की टुकड़ी भी मुस्तैद दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में तीन दिन बारिश: मौसम ने ली करवट, फिर भी तापमान पर ब्रेक नहीं; पश्चिमी विक्षोभ का पड़ रहा असर
दिल्ली में गुरुवार को मौसम ने करवट ले ली। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। इसके बावजूद बढ़ते तापमान पर ब्रेक नहीं लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण सुबह भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र: 'इस्तीफे के बाद किसे सौंपा जाएगा धनंजय मुंडे का विभाग, अजित पवार लेंगे फैसला', मंत्री का दावा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग किसे सौंपा जाएगा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार इस पर फैसला करेंगे। राज्य के एक मंत्री ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली, नोएडा और मुंबई में किस समय होगा होलिका दहन ? अपने शहर के अनुसार जानें समय
हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस वर्ष 13 मार्च 2025 यानी आज पूरे भारत में होलिका दहन किया जा रहा है। यह दिन मुख्य रूप से सामाजिक एकता, रिश्तों में प्यार और सभी तरह की बुराइयों को समाप्त करने के लिए जाना जाता है। इस दिन जगह-जगह होलिका दहन का भव्य आयोजन किया जाता है, जहां सभी सुख-समृद्धि और घर की बरकत के लिए पूजा-पाठ करते हैं। पढ़ें पूरी खबर