सब्सक्राइब करें

नए फ्लू की दस्तक: केरल में 80 से ज्यादा बच्चे बीमार, पांच साल से कम उम्र के बच्चों को ज्यादा खतरा, जानिए टोमैटो फ्लू के बारे में सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 14 May 2022 08:21 AM IST
सार

कोरोना महामारी के बीच एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इसे टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू कहा जा रहा है। केरल में इस बीमारी की चपेट में 80 से ज्यादा बच्चे आ चुके हैं। टोमैटो फ्लू की चपेट में आने वाले ज्यादातर बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं।

विज्ञापन
Tomato Flu Havoc Children Under 5 Years age Fell ill in Kerala Know More About Tomato Flu and How to Keep Safe News in Hindi
टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने पर बच्चों के शरीर पर टमाटर की तरह से लाल रंग के दाने हो जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बीच एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इसे टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू कहा जा रहा है। केरल में इस बीमारी की चपेट में 80 से ज्यादा बच्चे आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सबकुछ...  

 
Trending Videos

क्या है टोमैटो फीवर? 

Tomato Flu Havoc Children Under 5 Years age Fell ill in Kerala Know More About Tomato Flu and How to Keep Safe News in Hindi
टोमैटो फ्लू - फोटो : अमर उजाला
जनरल फिजिशियन डॉ. मनीष मुनिंद्रा के मुताबिक, टोमैटो फीवर एक वायरल इंफेक्शन है। ये ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित कर रहा है। इस वायरल इंफेक्शन का नाम टोमैटो फ्लू इसलिए रखा गया है क्योंकि टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने पर बच्चों के शरीर पर टमाटर की तरह से लाल रंग के दाने हो जाते हैं। इसकी वजह से उन्हें त्वचा पर जलन और खुजली होती है। इस बीमारी से संक्रमित होने वाले बच्चों को तेज बुखार भी आता है। टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने वाले बच्चों को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इसके साथ-साथ शरीर और जोड़ों में भी दर्द की शिकायत होती है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

टोमैटो फ्लू के प्रमुख लक्षण 

Tomato Flu Havoc Children Under 5 Years age Fell ill in Kerala Know More About Tomato Flu and How to Keep Safe News in Hindi
टोमैटो फ्लू - फोटो : अमर उजाला
  • डिहाइड्रेशन। 
  • स्किन रैशेज।
  • त्वचा में इर्रिटेशन या खुजली। 
  • शरीर पर टमाटर जैसे चकत्ते और दाने। 
  • तेज बुखार। 
  • शरीर और जोड़ों में दर्द। 
  • जोड़ों में सूजन। 
  • पेट में ऐंठन और दर्द। 
  • जी मिचलाना, उल्टी और दस्त। 
  • खांसी, छींक और नाक बहना। 
  • हाथ के रंग में बदलाव। 
  • मुंह सूखना। 
  • अत्यधिक थकान। 
  • स्किन में जलन। 

टोमैटो फ्लू के कारण?  

Tomato Flu Havoc Children Under 5 Years age Fell ill in Kerala Know More About Tomato Flu and How to Keep Safe News in Hindi
टोमैटो फ्लू - फोटो : अमर उजाला
डॉ. मनीष के मुताबिक, अभी टोमैटो फ्लू के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इसपर स्टडी जारी है। ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चे ही इसकी चपेट में आ रहे हैं। 
वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, 'इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि यह बीमारी दूसरे बच्चों में न फैले। यह बहुत संक्रामक है। ये फ्लू छाले के पानी, बलगम, मल और तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।'

डॉ. रवींद्र कौशिक से हमने इस बीमारी के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा, 'टोमैटो फ्लू एक तरह का सेल्फ लिमिटिंग फ्लू है, जिसका मतलब है कि अगर समय रहते उचित देखभाल की जाए तो लक्षण को काबू किया जा सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि बच्चे को हाईड्रेटेड रखें।'
विज्ञापन

बचाव के तरीके क्या हैं? 

Tomato Flu Havoc Children Under 5 Years age Fell ill in Kerala Know More About Tomato Flu and How to Keep Safe News in Hindi
टोमैटो फ्लू - फोटो : अमर उजाला
  • संक्रमित बच्चे को उबला हुआ साफ पानी पिलाएं, ताकि वह हाइड्रेटेड रह सके।
  • फफोले या रैशेज पर खुजली करने से बच्चे को रोकें।
  • घर और बच्चे के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। 
  • गर्म पानी से नहलाएं।
  • संक्रमित बच्चे से दूरी बनाकर रखें।
  • हेल्दी डाइट का सेवन करें।
  • ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed