Top News: दिल्ली में UK की युवती से दरिंदगी; होली से पहले मौसम के कई रंग; ट्रंप ने व्यापार युद्ध की दी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ब्रिटिश युवती से दरिंदगी: दो युवकों ने होटल में बनाया शिकार
दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नार्थ) थाना क्षेत्र के महिपालपुर के एक होटल में दो युवकों ने इंग्लैंड की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शराब पी रखी थी। इसी दाैरान युवती ने आरोपी युवक को मिलने के लिए होटल बुलाया था। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Weather Update: होली पर उत्तर पश्चिम मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कई जगह लू की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर
US Tariff: स्टील-एल्युमीनियम आयात पर 25% शुल्क लागू; EU ने कहा- जवाबी कार्रवाई करेंगे
यूरोपीय आयोग ने घोषणा की है कि वह अमेरिका द्वारा लगाए गए स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों के टैरिफ के जवाब में यूरोपीय संघ में अमेरिकी आयात पर 'त्वरित और आनुपातिक उपाय' शुरू करेगा। इसके अलावा, आयोग ने अमेरिका के इस फैसले पर खेद जताया और इसे 'अनुचित' और व्यापार के लिए बाधा डालने वाला बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान में बंधक ट्रेन यात्री छुड़ाए गए, सभी 33 बलोच लड़ाके ढेर
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन पर हमले के बाद बंधक बनाए गए यात्रियों को छुड़ा लिया गया है। सेना के मुताबिक सभी 33 बलोच लड़ाके ढेर हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि ऑपरेशन खत्म हो चुका है। सेना के मुताबिक सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान 21 यात्री और 4 सैनिक मारे गए। बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमले के बाद 200 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर