सब्सक्राइब करें

Top News: ईरान ने US को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव, देश में गहराया जल संकट; कई राज्यों में बारिश से राहत के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Sun, 03 May 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान ने अमेरिका को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजकर नाकाबंदी हटाने और लेबनान समेत कई मोर्चों पर चल रहे संघर्ष को खत्म करने की मांग रखी है, जिससे पश्चिम एशिया में नई कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। दूसरी ओर भारत में मौसम ने भी रफ्तार बदल ली है पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार के बीच तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी है। वहीं पुणे का नसरापुर मामला लोगों को झकझोर रहा है, जहां संवेदनशील हालात को देखते हुए अंतिम संस्कार से पहले श्मशान घाट पर सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी। इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति भी गर्म है, जहां अभिषेक बनर्जी के तीखे बयान ने फलता उपचुनाव को सीधा सियासी टकराव का मैदान बना दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप और अब्बास अराघची - फोटो : ANI

ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव
ईरान ने पश्चिम एशिया संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका को एक 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की मांग की गई है। प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान की नाकाबंदी को हटाने की मांग भी शामिल है। ईरान का यह प्रस्ताव वॉशिंगटन की ओर से पहले भेजे गए नौ सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में आया है, जिसमें कथित तौर पर दो महीने के संघर्ष विराम की समय-सीमा शामिल थी। हालांकि, तेहरान ने किसी भी विस्तारित अंतरिम व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया है। इसके बजाय ईरान ने 30 दिनों के भीतर एक व्यापक समाधान पर जोर दिया है, जिसे अस्थायी युद्धविराम के बजाय स्थायी युद्ध की समाप्ति के रूप में देखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates on amar ujala
जलाशयों में तेजी से गिर रहा जल स्तर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
देश में 166 जलाशयों का स्तर 40% से नीचे
देश में जल भंडारण की स्थिति तेजी से दबाव में आ रही है और गर्मियों की शुरुआत के साथ संकट के संकेत और स्पष्ट हो गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार देश के 166 प्रमुख जलाशयों में उपलब्ध पानी घटकर कुल क्षमता के 40 प्रतिशत से नीचे आ गया है। वहीं कई प्रमुख नदी घाटियों में भी जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्रीय जल असंतुलन गहराने की आशंका बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के साप्ताहिक बुलेटिन के अनुसार देश के 166 जलाशयों में कुल लाइव स्टोरेज 71.082 अरब घन मीटर (बीसीएम) रह गया है, जो उनकी कुल क्षमता 183.565 बीसीएम का केवल 38.72 प्रतिशत है। 9 अप्रैल 2026 को यह स्तर 44.71 प्रतिशत था, यानी तीन सप्ताह में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। ये 166 जलाशय देश की कुल अनुमानित जल भंडारण क्षमता 257.812 बीसीएम का लगभग 71.20 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। इनमें से 20 जलाशय जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 35.299 बीसीएम है। पढ़ें एक क्लिक पर...
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates on amar ujala
नास्रापुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्या कांड। - फोटो : Amar Ujala Graphics
पुणे: नाबालिग के अंतिम संस्कार से पहले पुलिस अलर्ट
पुणे जिले के भोर तालुका के नसरापुर इलाके में एक चार साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की जघन्य वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स घटना के बाद पीड़िता के अंतिम संस्कार से पहले वैकुंठ धाम श्मशान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 May 2026 Updates on amar ujala
कई इलाकों में गिरेगा तीन से पांच डिग्री पारा - फोटो : ANI
पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा, IMD का अलर्ट
दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्वोत्तर तक पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान और चमक व गरज के साथ बरसात के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तक अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed