सब्सक्राइब करें

Area 51: क्या एरिया 51 में कुछ छिपा रहा है अमेरिका? 24 घंटे में अचानक 17 बार आए भूकंप ने दुनिया को किया हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 02 May 2026 06:18 PM IST
सार

Area 51 Earthquake: संयुक्त राज्य अमेरिका(United States of America) के एरिया 51 के पास 24 घंटे के भीतर लगे 17 भूकंप के झटकों ने दुनिया को हैरान कर दिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है। 

विज्ञापन
Aliens, nukes test, or 17 earthquakes shake Area 51 in US in 24 hours internet goes wild
अमेरिका के एरिया 51 में 24 घंटे के भीतर 17 बार लगे भूकंप के झटके, इंटरनेट पर मची हलचल - फोटो : AI

Area 51 Earthquake: संयुक्त राज्य अमेरिका(United States of America) के एरिया 51 के पास 24 घंटे के भीतर कम से कम 17 बार भूकंप दर्ज किए गए। इसने वैज्ञानिकों ने ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 2.5 से 4.4 के बीच रही, जबकि सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक की गहराई करीब 2.5 मील थी। 



क्यों असामान्य हैं ये भूकंप? 

भूकंपीय गतिविधियों के इस समूह को आमतौर पर अर्थक्वेक स्वॉर्म कहा जाता है, जिन्हें टेक्टोनिक रूप से सक्रिय क्षेत्रों में असामान्य नहीं माना जाता। हालांकि, रिपोर्टों में दावा किया गया कि इनमें से कुछ भूकंपों की अपेक्षाकृत कम गहराई इस क्षेत्र के लिए असामान्य है, क्योंकि यहां आमतौर पर भूकंप पृथ्वी की पपड़ी के भीतर अधिक गहराई पर आते हैं।
 

Trending Videos
Aliens, nukes test, or 17 earthquakes shake Area 51 in US in 24 hours internet goes wild
अमेरिका के एरिया 51 में 24 घंटे के भीतर 17 बार लगे भूकंप के झटके, इंटरनेट पर मची हलचल - फोटो : पीटीआई

क्यों भूकंपों ने वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा? 

इन भूकंपों के स्थान ने इसलिए भी वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा है, क्योंकि एरिया 51 नवादा टेस्ट साइट के पास स्थित है। यहां पर अमेरिका ने 1951 से 1992 के बीच परमाणु हथियारों का परीक्षण किया था। इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की वजह से कुछ लोगों ने भूमिगत परीक्षण की अटकलें लगाई हैं। हालांकि, ऐसे दावों को लेकर कोई आधिकारिक सबूत नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens, nukes test, or 17 earthquakes shake Area 51 in US in 24 hours internet goes wild
अमेरिका के एरिया 51 में 24 घंटे के भीतर 17 बार लगे भूकंप के झटके, इंटरनेट पर मची हलचल - फोटो : Adobe Stock

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भूकंप की इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। लोगों ने नई भूमिगत गतिविधियों से लेकर इस क्षेत्र से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही एलियन थ्योरी तक को लेकर कई तरह के दावे किए है। कुछ लोग दावा करते हैं कि अमेरिका ने एरिया 51 में एलियन को कैद करके रखा हुआ है और उस प्रयोग कर रहा है।

Viral: लंदन की सड़कों पर देसी अंदाज में आम बेचती दिखी भारतीय महिला, इतनी है कीमत, वीडियो हुआ वायरल

Aliens, nukes test, or 17 earthquakes shake Area 51 in US in 24 hours internet goes wild
अमेरिका के एरिया 51 में 24 घंटे के भीतर 17 बार लगे भूकंप के झटके, इंटरनेट पर मची हलचल - फोटो : Adobe Stock

लोगों की प्रतिक्रियाएं 

एक शख्स ने लिखा, एरिया 51 को लेकर अचानक चर्चा शुरू हो गई। 24 घंटे से कम समय में आए 17 भूकंप। यूएफओ से जुड़ी फाइलों के रिलीज की चर्चाओं के बीच। उसने सवाल किया है कि प्राकृतिक गतिविधि या भूमिगत गतिविधि? कुछ तो गड़बड़ है। एक अन्य ने लिखा है, 24 घंटे में एरिया 51 के आसपास 17 भूकंप के झटके लगना शायद महज प्राकृतिक संयोग नहीं हैं।

Viral Video: सब वक्त का खेल है! कभी NDA में थे शिक्षक, अब दादा की ऐसे गुजर रही है जिंदगी

विज्ञापन
Aliens, nukes test, or 17 earthquakes shake Area 51 in US in 24 hours internet goes wild
अमेरिका के एरिया 51 में 24 घंटे के भीतर 17 बार लगे भूकंप के झटके, इंटरनेट पर मची हलचल - फोटो : Adobe Stock

एरिया 51 का रहस्य?

एरिया 51 को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आती हैं। अमेरिका के नेवादा में स्थित एरिया 51 को दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह माना जाता है। कई लोग दावा करते हैं कि अमेरिका ने यहां पर एलियंस को बंधक बनाकर रखा हुआ है और उन पर शोध करता है। कई अमेरिकी अधिकारियों ने भी इसी तरह का दावा किया है। एरिया-51 का नाम दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में शुमार किया जाता है। एरिया-51 विषय पर कई लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी हैं। 

एरिया 51 बेहद ही सीक्रेट अमेरिका का एयर फोर्स बेस है, जो लंबे समय से अटकलों और साजिश की थ्योरी को जन्म देता रहा है। इससे लोग आशंका जताते हैं कि अमेरिकी सरकार एलियन टेक्नोलॉजी या बचे हुए हिस्सों को छिपा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed