सब्सक्राइब करें

Polar Bear: सफेद बर्फ से दिखने वाले ये भालू असल में होते हैं काले, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 02 May 2026 03:28 PM IST
सार

Polar Bear: सफेद और खूबसूरत दिखने वाले पोलर बियर जैसे दिखते हैं असल में वैसे बिल्कुल नहीं है। इनकी असलियत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे, क्योंकि उसका “सफेद” होना एक तरह का भ्रम है। आइए जानते हैं इतनी खूबसूरती के पिछे छिपा रोचक सच।

विज्ञापन
Polar Bear black Skin White Appearance why do polar bears look white if their fur is transparent
सफेद दिखने वाला ये भालू असल में है काला! - फोटो : AI

Polar Bear Black Skin: बर्फ से ढकी दुनिया में जब एक विशालकाय सफेद भालू धीरे-धीरे चलता नजर आता है, तो पहली नजर में यही लगता है कि वह पूरी तरह बर्फ जैसा सफेद है। लेकिन प्रकृति की यह तस्वीर जितनी सीधी दिखती है, असल में उतनी है नहीं। ध्रुवीय भालू यानी पोलर बियर की असलियत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे, क्योंकि उसका “सफेद” होना एक तरह का भ्रम है। जी हां, ये सफेद और खूबसूरत दिखने वाले खतरनाक शिकारी जैसे दिखते हैं असल में वैसे बिल्कुल नहीं है। आइए जानते हैं इतनी खूबसूरती के पीछे छिपा रोचक सच।




 

Trending Videos
Polar Bear black Skin White Appearance why do polar bears look white if their fur is transparent
polar bear - फोटो : adobestock

काली त्वचा का अनोखा राज
पोलर बियर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसकी त्वचा सफेद नहीं, बल्कि काली होती है। यह खासियत इसे आर्कटिक जैसे बेहद ठंडे इलाकों में जिंदा रहने में मदद करती है। काली त्वचा सूरज की किरणों को ज्यादा प्रभावी तरीके से सोख लेती है, जिससे भालू का शरीर गर्म बना रहता है। जहां तापमान माइनस में पहुंच जाता है, वहां यह गुण उसके लिए किसी वरदान से कम नहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Polar Bear black Skin White Appearance why do polar bears look white if their fur is transparent
polar bear - फोटो : adobestock

फिर सफेद क्यों दिखता है?
अब सवाल उठता है कि जब त्वचा काली है, तो यह भालू हमें हर तस्वीर में सफेद क्यों दिखाई देता है? इसका जवाब इसके बालों में छिपा है। दरअसल, पोलर बियर के बाल सफेद नहीं होते, बल्कि पारदर्शी होते हैं। ये बाल सूरज की रोशनी को इस तरह परावर्तित करते हैं कि हमें वह सफेद नजर आता है।

 

Polar Bear black Skin White Appearance why do polar bears look white if their fur is transparent
polar bear - फोटो : adobestock

छिपने की प्राकृतिक कला
इस खास बनावट का फायदा सिर्फ इनकी सुंदरता और दिखावे तक सीमित नहीं है। पारदर्शी बाल बर्फीले वातावरण में इन्हें आसानी से छिपने (camouflage) में मदद करते हैं। यही वजह है कि यह अपने शिकार के करीब बिना नजर आए पहुंच सकते हैं और खुद को भी खतरों से बचा सकता है।
 

विज्ञापन
Polar Bear black Skin White Appearance why do polar bears look white if their fur is transparent
polar bear - फोटो : adobestock

कुदरत का अद्भुत संतुलन
काली त्वचा और पारदर्शी बालों का यह अनोखा मेल Polar Bear को प्रकृति का एक शानदार उदाहरण बनाता है। यह दिखाता है कि कैसे जीव अपने वातावरण के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। यही अनुकूलन उसे बर्फीली दुनिया में भी ताकतवर और जीवित बनाए रखता है।


Arctic Polar Bears: इंसानों से क्यों संपर्क बढ़ा रहे हैं पोलर बियर, वैज्ञानिकों ने नए शोध में किया खुलासा
Interesting Facts: आखिर क्यों दिखता है समुद्र नीला और कब बदल जाता है इसका रंग? जानिए इसका रहस्य
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed