फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज भी फाइल होगा ITR; देहरादून में बादल फटा; ऱाज्यों में मौसम खराब; नोएडा में MSME फॉर भारत कॉन्क्लेव

Tue, 16 Sep 2025 06:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th September 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक और दिन की मोहलत दी है। देर रात जारी सूचना के मुताबिक रिटर्न आज भी फाइल किया जा सकता है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने को लेकर वित्त मंत्रालय ने जो सूचना जारी की है, इसके मुताबिक 16 सितंबर की रात 12 बजे तक आईटीआर फाइल किया जा सकेगा। वहीं सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने अमर उजाला को बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। एक तरफ मॉरीशस के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक शहर में मंगलवार को उद्यमियों का महाकुंभ होगा जिसमें उद्योग जगत की जानी-मानीं हस्तियां जुटेंगी। अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्यमी सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर मंथन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

आज भी फाइल कर सकेंगे आयकर रिटर्न

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th September 2025 Updates on amar ujala
Income Tax Return documents - फोटो : Adobe Stock

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक और दिन की मोहलत दी है। देर रात जारी सूचना के मुताबिक रिटर्न आज भी फाइल किया जा सकता है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने को लेकर वित्त मंत्रालय ने जो सूचना जारी की है, इसके मुताबिक 16 सितंबर की रात 12 बजे तक आईटीआर फाइल किया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th September 2025 Updates on amar ujala
Dehradun Cloudburst - फोटो : अमर उजाला

सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने अमर उजाला को बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक मार्केट में बनीं करीब 7 से 8 दुकानें ध्वस्त हो गईं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th September 2025 Updates on amar ujala
कई राज्यों में मौसम की मार (फाइल) - फोटो : पीटीआई

मौसम: झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट; महाराष्ट्र में जलभराव के बाद सेना की मदद; जम्मू-देहरादून में बादल फटा

देशभर में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर के रियासी में बादल फटने से बाढ़ आई, जबकि हिमाचल में भूस्खलन से मां-बेटी फंसीं। मणिपुर की नदियों के तटबंध टूटे, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। महाराष्ट्र में मुंबई और मराठवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां सेना-वायुसेना बचाव कार्यों में लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में आज जुटेंगी उद्योग जगत की जानी-मानीं हस्तियां

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th September 2025 Updates on amar ujala
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक शहर में मंगलवार को उद्यमियों का महाकुंभ होगा जिसमें उद्योग जगत की जानी-मानीं हस्तियां जुटेंगी। अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्यमी सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर मंथन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed