फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: इस्राइल-लेबनान के बीच 10 दिन का युद्ध विराम, देश में महिला आरक्षण कानून लागू; पहाड़ों पर बर्फबारी

Fri, 17 Apr 2026 06:29 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 17 Apr 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 17th april 2026 updates on amar ujala news in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लेबनान और इस्राइल के बीच 10 दिन के युद्ध विराम पर सहमति बनी है, जिसे शांति की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है। हालांकि, हिजबुल्ला ने इस पर शर्तें रखकर स्थिति को जटिल बना दिया है। उधर, देश में महिला आरक्षण कानून लागू हो गया है। उत्तर भारत में गर्मी और लू का असर तेज हो रहा है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। टीसीएस मामले में जांच का दायरा बढ़ाया गया है और फरार एचआर मैनेजर की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, कर्नाटक कैबिनेट ने रोहित वेमुला विधेयक को मंजूरी दी है।  उधर, नोएडा हिंसा मामले में जांच आगे बढ़ रही है और एक संगठन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। परिसीमन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दक्षिणी राज्यों की सीटें घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी।आईपीएल में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत दर्ज की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
top headline today important and big news stories of 17th april 2026 updates on amar ujala news in hindi
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : X (@IsraeliPM)
लेबनान में 10 दिन का युद्ध विराम: नेतन्याहू बोले- शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना मकसद; हिजबुल्ला ने क्या कहा?
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने लेबनान में 10 दिन के युद्ध विराम पर सहमति दी है। एक वीडियो बयान में नेतन्याहू ने कहा, यह कदम लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इस हफ्ते इस्राइल और लेबनान ने वॉशिंगटन में सीधी बातचीत की है, जिसका मकसद शांति समझौता तैयार करना है। इस्राइल से पिछले छह हफ्तों से जंग लड़ रहे हिजबुल्ला ने इस बातचीत का विरोध किया है। नेतन्याहू ने कहा, हमारे पास लेबनान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौता करने का अवसर है। पढ़ें पूरी खबर
top headline today important and big news stories of 17th april 2026 updates on amar ujala news in hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/डोनाल्ड ट्रंप
Iran War: 'परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान', ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान, परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हो गया है और ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम भी सौंपने को तैयार हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि अगर सबकुछ सही रहा तो वे जल्द ही शांति वार्ता पर बात करने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 17th april 2026 updates on amar ujala news in hindi
महिला नेताओं के साथ पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
Women Reservation: देश में लागू हुआ महिला आरक्षण कानून, संसद में बहस के बीच सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 गुरुवार से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह कानून 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है हालांकि, यह साफ नहीं है कि जब संसद में इस कानून पर चर्चा चल ही रही है तो फिर इसे आज से ही लागू क्यों किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 की धारा 1(2) के तहत केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल 2026 को इस कानून के लागू होने की तिथि निर्धारित की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 17th april 2026 updates on amar ujala news in hindi
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप; दिल्ली में चढ़ने लगा पारा
अप्रैल के मध्य में देश का मौसम दो चरम स्थितियों के बीच झूलता नजर आ रहा है। एक ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है, तो दूसरी ओर दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़कर 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह की चरम मौसमी स्थितियां देखने को मिलेंगी...कहीं आंधी-तूफान और बारिश, तो कहीं लू और चिपचिपी गर्मी का प्रकोप। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed