सब्सक्राइब करें

Viral Video: महिला ने पति से विवाद के बाद बालकनी से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये! नोट लूटने की लोगों में मची होड़

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 05:20 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने अपनी बालकनी से नोट उड़ा रही है। दावा किया गया है कि महिला ने डेढ़ करोड़ रुपये उड़ा दिए हैं।

विज्ञापन
Viral News china woman throws cash from balcony viral video
महिला ने पति से विवाद के बाद बालकनी से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये! (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

Viral News: पति और पत्नी में मनमुटाव होना आम बात है। लेकिन एक महिला ने पति से विवाद के बाद कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि महिला ने पति से विवाद के बाद ऐसा किया है या कोई और वजह थी। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला चीन का है। महिला ने बालकनी में खड़े होकर करीब 162,247 डॉलर कैश हवा में उड़ा दिए। 



सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के ग्वांगडोंग में एक महिला ने अपने आलीशान अपार्टमेंट से करीब डेढ़ करोड़ रुपये उड़ा दिए। चीनी अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हांगकांग के 1,000 डॉलर के नोट थे। महिला को नोट उड़ाता देख आसपास के लोगों में लूटने की होड़ मच गई। 

स्थानीय प्रॉपर्टी मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि कैश के असली हैं, तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि महिला ने अपने पति से विवाद के बाद यह फैसला लिया। एक अन्य न्यूज एजेंसी ने कहा कि महिला अपने एक पारिवारिक मित्र की बीमारी से परेशान थी। महिला ने यह फैसला क्यों कि अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए गए हैं। 



Nuclear Reactor: अमेरिका के इस फैसले ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्या है चांद पर परमाणु रिएक्टर को लेकर योजना?

स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों से जमा किए कैश को वापस करने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि मंगलवार की सुबह ग्वांगडोंग प्रांत के शान्तौ में एक ऊंची इमारत से एक महिला ने बड़ी मात्रा में 1,000 हांगकांग डॉलर के नोट फेंक दिए। बताया जा रहा है कि अधिकारी हस्तक्षेप करके सभी पैसे बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Planetary Parade 2026: आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, बेहद कम नजर आती है ये घटना, जानिए कब और कैसे देखें

कई ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यह राशि 20 लाख हांगकांग डॉलर तक हो सकती हैं। प्रॉपर्टी मैनेजमेंट के कर्मचारियों ने बताया है कि निवासियों ने नोट वापस लौटा दिए थे। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला सुलझा लिया गया है और निवासियों से बरामद नकदी वापस करने की अपील की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed