{"_id":"69e81856e1e4d1a0cb0a8d85","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-22th-april-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया; पहलगाम हमले की बरसी आज; IPL में हैदराबाद की जीत की हैट्रिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया; पहलगाम हमले की बरसी आज; IPL में हैदराबाद की जीत की हैट्रिक
Wed, 22 Apr 2026 06:07 AM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह कदम पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया गया है और इसका उद्देश्य बातचीत के नए दौर की तैयारी के लिए समय देना है। वहीं, आज पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। इसके मद्देनजर कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। पश्चिम एशिया तनाव के बीच 11.61 लाख से अधिक भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं और कई जहाज सुरक्षित रूप से भारत पहुंचे हैं। साथ ही ईराक से 12 नाविक भी वापस आए हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान से पहले ईवीएम से किसी भी तरह की छेड़छाड़ अपराध माना जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी हदें पार कर दी हैं। खेल जगत की बात करें तो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में कहा कि भारत और जर्मनी को मिलकर रक्षा तकनीक विकसित करनी चाहिए और बदलते सुरक्षा हालात में सहयोग जरूरी है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और कई हिस्सों में लू का असर है, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने खुलासा किया कि पाकिस्तान से जुड़ा गिरोह भारत में रंगदारी कर रहा है। वहीं, दिल्ली नगर निगम में महापौर और उपमहापौर को लेकर अहम बैठक होने वाली है, जिसमें नामों और पदों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
US-Iran Ceasefire: ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया, बोले- पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया कदम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्डने ईरान के साथ जारी अस्थायी युद्धविराम को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच नए दौर की आमने-सामने बातचीत की तैयारी के लिए मध्यस्थों को और समय दिया जा रहा है। ट्रंप ने यह फैसला युद्धविराम की अवधि खत्म होने से कुछ घंटे पहले लिया। उन्होंने कहा कि यह कदम पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वह ईरान से एक ऐसे प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें सभी बातें एक साथ और सहमति के साथ हों। पढ़ें पूरी खबर

पहलगाम में सेल्फी पॉइंट
- फोटो : अमृतपाल सिंह बाली
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी आज: कश्मीर में कड़ी सुरक्षा, पर्यटन स्थल और संवेदनशील इलाकों से लेकर LOC तक सतर्कता
22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी आज है। इसके चलते प्रशासन ने कश्मीर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्र विरोधी तत्वों के मंसूबों को विफल बनाने के लिए सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पिछले कुछ दिनों में व्यापक सुरक्षा योजना को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकें की जिसमें एक ठोस ग्राउंड मैप तैयार किया गया। पढ़ें पूरी खबर

ईरान से लौटे भारतीय छात्र (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
MEA: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 11.61 लाख से अधिक भारतीय लौटे, इराक से मुंबई पहुंचे 12 नाविक
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अब तक 9 एलपीजी पोत और 1 कच्चे तेल का पोत होर्मुज जलमार्ग को सुरक्षित पार कर भारत पहुंच चुके हैं। इसके अलावा 28 फरवरी से ही अब तक 11.61 लाख से अधिक यात्री भारत लौटे हैं। ईराक में फंसे 12 भारतीय नाविक भी सोमवार रात मुंबई पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय निर्वाचन आयोग
- फोटो : पीटीआई
विधानसभा चुनाव: 'EVM पर स्याही, गोंद या इत्र लगाना माना जाएगा अपराध', पीठासीन अधिकारियों को EC के सख्त निर्देश
विधानसभा चुनावों के लिए मतदान से पहले चुनाव आयोग ने पीठासीन अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिनमें कहा गया है कि ईवीएम पर टेप, गोंद, स्याही या इत्र न लगाया जाए। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर