{"_id":"69f7e91251702562e30ce11d","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-4th-may-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, होर्मुज के लिए ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, होर्मुज के लिए ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का एलान
Mon, 04 May 2026 06:02 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 04 May 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे। ये चुनावी नतीजे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, असम में हिमंत बिस्व सरमा, तमिलनाडु में स्टालिन और केरल में पिनरई विजयन जैसे कद्दावर नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम चलाने का एलान किया है। इधर, दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। उधर, हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पांच राज्यों में चुनावी नतीजे आज
- फोटो : ANI
पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज: असम-तमिलनाडु-केरल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, बंगाल में कौन मारेगा बाजी?
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। नतीजे दोपहर तक आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा एलान
- फोटो : ANI
Trump: होर्मुज में फंसे जहाजों के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' का एलान, ट्रंप बोले- दखल दिया तो पूरे दम से निपटेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे वाणिज्यिक जहाजों की मदद के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसका नाम 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रखा है। ट्रंप ने दावा किया है कि यह पहल दुनिया भर के उन देशों के लिए है, जिन्होंने अमेरिकी सहायता मांगी है ताकि वे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से अपने जहाजों को सुरक्षित निकाल सकें। पढ़ें पूरी खबर

कई राज्यों में बारिश का अनुमान
- फोटो : ANI
Weather: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में रविवार सुबह को आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तेज आंधी और बारिश के चलते पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

HP Board Class 12th Result
- फोटो : अमर उजाला
PBOSE 12th Result 2026 Live: आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले आसान तरीके से यहां देखें नतीजे
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। शिक्षा बोर्ड सोमवार को आर्ट्स-कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित करेगा। वहीं इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। जहां से विद्यार्थी इसे आसानी से देख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर