{"_id":"69f93aa81989f6f7b9083ddf","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-5th-may-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: ट्रंप बोले- ईरान को दुनिया से मिटा देंगे; देश में आज भी आंधी-पानी का अलर्ट, पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: ट्रंप बोले- ईरान को दुनिया से मिटा देंगे; देश में आज भी आंधी-पानी का अलर्ट, पढ़ें सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 05 May 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो उसे दुनिया से मिटा देंगे। वहीं, देश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इधर, उत्तराखंड में बड़े नेताओं को फर्जी कॉल और आवाज की नकल के जरिए ठगने के सनसनीखेज मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। उधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता पर अमित शाह की आक्रामक रणनीति भारी पड़ी है। सत्ता के भय का तिलिस्म टूट चुका है। एक ओर, योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर वाराणसी में 5 और 6 मई को व्यापक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी के चुनावी नतीजों ने देश को चौंकाया है। वहीं, पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की सीमा के भीतर हमले किए हैं, जिनमें तीन नागरिक के मरने का दावा किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
West Asia War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को सुरक्षा दे रहे अमेरिकी बेड़ों पर हमला करने की कोशिश की, तो ईरान को धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह सख्त बात कही। पढ़ें पूरी खबर

आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट
- फोटो : ANI
Weather: पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज बारिश, पारा गिरा; आज भी आंधी-पानी का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी-तूफान के साथ कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने, 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

हरीश रावत
- फोटो : सोशल मीडिया हैंडल
Exclusive: ठगी का शिकार हुईं भावना बोलीं- हरीश रावत, गोदियाल, हरक और यशपाल की बात सुनकर हुआ भरोसा
उत्तराखंड के बड़े नेताओं को झांसे में लेने के सनसनीखेज मामले की तह तक जाने के लिए अमर उजाला ने एक से दूसरी कड़ी को जोड़ने की कोशिश की। भावना पांडे से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि ठग ने उन्हें विश्वास दिलाने के लिए गणेश गोदियाल, हरीश रावत, हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य की आवाज सुनाई। पढ़ें पूरी खबर

बंगाल में शाह ने अपनाई आक्रामक रणनीति
- फोटो : PTI
खौफ का दरका तिलिस्म: मां, माटी, मानुष ने ठुकराया, ममताराज ध्वस्त; शाह की रणनीति से सत्ता के अहंकार पर प्रहार
सत्ता जब अपनी स्वाभाविक चमक और जन विश्वास खो देती है, तो वह अक्सर खौफ के अंधेरे को अपना सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बना लेती है। बंगाल की राजनीति का यह निर्मम सच रहा है कि जब सत्ता से उम्मीद दम तोड़ने लगती है, तो उसकी जगह राज्य की मशीनरी और वैकल्पिक सत्ता का खौफ ले लेता है। मां, माटी, मानुष के भावुक नारों में लिपटी जिस सत्ता ने कभी वामपंथ के अभेद्य दुर्ग को ढहाया था, वह अपने अवसान के दिनों में जनता के दिलों पर राज करने के बजाय उनके भीतर बैठे उसी खौफ पर निर्भर हो गई थी। यह खौफ था दबंगई का, सिंडिकेट राज का और इस गहरी होती धारणा का कि इस निजाम से पार पाना नामुमकिन है। पढ़ें पूरी खबर