Sunflower Mystery: प्रकृति रहस्यों से भरी हुई है और इन्हीं में से एक दिलचस्प रहस्य है सूरजमुखी के फूल का हमेशा सूर्य की ओर मुख किए रहना। आपने अक्सर देखा होगा कि सुबह के समय यह फूल पूर्व की दिशा में होता है और जैसे-जैसे सूर्य पश्चिम की ओर बढ़ता है, यह फूल भी अपनी दिशा बदल लेता है। इस अनोखी प्रक्रिया को विज्ञान की भाषा में 'हेलियोट्रोपिज्म' कहा जाता है।
{"_id":"69f886de50f4586e9d0d40f3","slug":"why-do-sunflowers-always-face-the-sun-discover-the-fascinating-science-behind-it-in-hindi-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: सूर्य की तरफ ही क्यों रहता है सूरजमुखी का फूल? जानें इसके पीछे का अनोखा कारण","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: सूर्य की तरफ ही क्यों रहता है सूरजमुखी का फूल? जानें इसके पीछे का अनोखा कारण
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 04 May 2026 05:15 PM IST
सार
Why Sunflowers Face Sun? अक्सर लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि आखिर सूरजमुखी का फूल हमेशा सूर्य की रोशनी के तरफ ही क्यों होता है? आइए इस लेख में अनोखे सवाल का जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
सूरजमुखी का मुंह सूरज की तरफ क्यों होता है?
- फोटो : AI
Trending Videos
Why sunflower always face the sun
- फोटो : AdobeStock
क्या है हेलियोट्रोपिज्म की प्रक्रिया?
- सूरजमुखी के नए फूल सूर्य की गति के साथ पूर्व से पश्चिम की ओर अपनी दिशा बदलते रहते हैं।
- रात के समय यह फूल वापस पूर्व की ओर मुड़ जाता है ताकि अगली सुबह की पहली किरण का स्वागत कर सके।
- इंसानों की तरह पौधों में भी एक आंतरिक सर्केडिंयन रिदम होती है जो इन्हें समय का अहसास कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why sunflower always face the sun
- फोटो : AdobeStock
हार्मोन और तने की भूमिका
- फूल के तने में 'ऑक्सिन' नाम का हार्मोन होता है, जो सूर्य की रोशनी के विपरीत छाया वाले हिस्से में जमा हो जाता है।
- छाया वाले हिस्से में हार्मोन बढ़ने से वह हिस्सा तेजी से बढ़ता है, जिससे फूल सूर्य की ओर झुक जाता है।
- यह सूर्य के साथ घूमने की प्रक्रिया केवल युवा फूलों में देखी जाती है, जो विकास के लिए जरूरी है।
Why sunflower always face the sun
- फोटो : AdobeStock
सूर्य की ओर रहने के फायदे
- सूर्य की ओर मुख रहने से फूल अधिक गर्म रहता है, जो इसके विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
- गर्म फूल मधुमक्खियों और अन्य परागण करने वाले कीटों को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित करते हैं।
- कीटों के आने से परागण की प्रक्रिया बेहतर होती है और फूल में बीज अच्छे बनते हैं।
विज्ञापन
Why sunflower always face the sun
- फोटो : AdobeStock
परिपक्व होने पर क्या होता है?
- जब सूरजमुखी का फूल पूरी तरह विकसित और भारी हो जाता है, तो इसकी जैविक घड़ी धीमी हो जाती है।
- वयस्क फूल अंत में स्थायी रूप से पूर्व की दिशा में ही रुक जाते हैं और फिर सूर्य के साथ नहीं घूमते।
- परिपक्व होने पर फूल को घूमने की आवश्यकता नहीं रहती, जिससे वह अपनी ऊर्जा बीजों के विकास में लगाता है।