फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: तेलंगाना में फार्मा कंपनी में विस्फोट में 12 की मौत, भाजपा विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा; सुर्खियां

Mon, 30 Jun 2025 08:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Jun 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
तेलंगाना के फार्मा प्लांट में धमाके से 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए हैं। कोलकाता में छात्रा से दुष्कर्म की साजिश का खुलासा हुआ है, जबकि उत्तराखंड में बादल फटने के बाद से कई मजदूर लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। वहीं, भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने इस्तीफा दिया है। जेएनयू छात्र नजीब अहमद के लापता होने के मामले को अदालत ने सीबीआई को मामले को बंद करने की अनुमति दी। संविधान को लेकर आरएसएस नेता के बयान पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उधर, बसपा नेता आकाश आनंद बिहार से यूपी की राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने ‘सरदार जी 3’ विवाद में दिलजीत का समर्थन किया है। क्रिकेट जगत की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के उपलब्ध रहने से टीम में राहत मिली है। एमएस धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ नाम को ट्रेडमार्क कराने का आवेदन दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
top headline today important and big news stories updates
तेलंगाना के फार्मा फैक्ट्री में धमाका - फोटो : पीटीआई

Telangana: सिगाची फार्मा कंपनी में विस्फोट, 12 की मौत, 34 लोग घायल; पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान 
तेलंगाना के पाशमायलारम इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में सोमवार को हुए धमाके और भीषण आग की घटना में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई, जबकि लगभग 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में लोग इतनी बुरी तरह झुलस गए कि कुछ शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट प्रोफाइलिंग की जाने की बात कही जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

top headline today important and big news stories updates
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : पीटीआई
Kolkata Case: पहले भी छात्रा को परेशान कर चुके थे आरोपी, पुलिस बोली- कई दिन से दुष्कर्म की रच रहे थे साजिश
कोलकाता के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को जांच पता चला है कि मामले में गिरफ्तार किए गए चार में तीन आरोपी पिछले कई दिन से दुष्कर्म की साजिश रच रहे थे। वे छात्रा को पहले भी कई बार परेशान कर चुके थे। मामले की जांच कर रही एसआईटी को पता चला है कि तीन आरोपी पहले भी छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर चुके हैं। एसआईटी ने मामले की जांच तेज कर दी है। पढ़े पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Uttarakhand Cloudburst: लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चारधाम यात्रा को लेकर जानें बड़ा अपडेट
शनिवार देर रात सिलाई बैंड के समीप बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया। वहीं, ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से टेंट्स में रह रहे नौ मजदूर पानी और मलबे के तेेज बहाव में बहने से लापता हो गए। बाद में दो लोगों के शव बड़कोट में यमुना नदी में मिले। सात लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज सोमवार सुबह से सिलाई बैंड और यमुना तट पर खोज बचाव अभियान चल रहा है। स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी झील को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यहां पर मशीनें नहीं पहुंच पाई हैं। सिलाई बैंड भूस्खलन हादसे की अपडेट एवं जिले में अवरूद्ध सड़क मार्गों के बारे में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मीडिया से जानकारी साझा की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
भाजपा विधायक टी राजा सिंह - फोटो : एएनआई
Telangana: भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर थी नाराजगी
अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। टी राजा सिंह तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। टी राजा ने अपना इस्तीफा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को भेजा है। उनके इस्तीफे के पीछे की वजह नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को माना जा रहा है। बता दें कि रामचंद्र राव को तेलंगाना के लिए भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना है। अपने इस्तीफे के विषय में उन्होंने लिखा - भारी मन से लाखों कार्यकर्ताओं की पीड़ा को दर्शाता इस्तीफा। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed