{"_id":"6873be1b5a779e2aec071abb","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-updates-2025-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, राज्यसभा में चार सदस्य मनोनीत और लॉर्ड्स टेस्ट का चौथा दिन; पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, राज्यसभा में चार सदस्य मनोनीत और लॉर्ड्स टेस्ट का चौथा दिन; पढ़ें सुर्खियां
Sun, 13 Jul 2025 07:39 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार सुबह और शाम झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते भी तेज बारिश की संभावना है और तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। उधर, राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है, जिनमें सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और इतिहासकार मीनाक्षी जैन भी शामिल हैं। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच जारी है। चुनाव आयोग ने पूरे देश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है, जो बिहार में हो रहे पुनरीक्षण जैसा होगा। वहीं, भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ ने एआई-171 विमान दुर्घटना में चालक दल का समर्थन किया और कहा कि उन्हें बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। बिहार में एक वकील को गोली मारने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, ओडिशा सरकार ने बालासोर में आत्मदाह के प्रयास वाली छात्रा के लिए दिल्ली एम्स में इलाज की व्यवस्था की है। अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव की अंतिम फिल्म 11 दिनों में रिलीज होगी, जिसमें वह पवन कल्याण के साथ नजर आएंगे। असम में उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) ने भारतीय सेना पर हमले का दावा किया है, लेकिन सेना ने इसे खारिज किया है। भारत की कर प्रणाली में डिजिटल तकनीक के कारण सुधार हुआ है और कर वापसी में 474 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश
- फोटो : एएनआई
Delhi-NCR Weather: सुबह के बाद शाम को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश, इस सप्ताह खूब बरसेंगे बदरा
दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह के बाद शाम को भी झमाझम बारिश हुई। फिरोज शाह रोड समेत कुछ इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह भी दिल्ली और आस पास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए इन चार हस्तियों को मनोनीत किया
- फोटो : अमर उजाला
Rajya Sabha: राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को किया मनोनीत; उज्ज्वल निकम-मीनाक्षी जैन के नाम भी शामिल
राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। इनमें सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मस्ते , भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रख्यात इतिहासकार एवं शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन का नाम शामिल है। ये नामांकन पूर्व में नामित सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण खाली पड़ी सीटों को मद्देनजर किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

आकाश दीप-केएल राहुल
- फोटो : एएनआई
Ind vs Eng Live Score: रूट-स्टोक्स के बीच 40+ रन की साझेदारी, बढ़त 130 के पार; भारत को पांचवें विकेट की तलाश
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट के तीसरे मुकाबले का आज चौथा दिन है। दोनों टीमों की पहली पारी 387 के स्कोर पर ही समाप्त हुईं। इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। भारतीय गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी है। दूसरे सत्र में भारत को पांचवें विकेट की तलाश है। रूट और स्टोक्स के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है और इंग्लैंड की बढ़त 130 रन के पार पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर

चुनाव आयोग
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
SIR: देशभर में मतदाता सूची संशोधन की तैयारी, EC ने शुरू किया काम; बिहार में बवाल के बाद उठे थे 'सुप्रीम' सवाल
चुनाव आयोग ने अगले महीने से पूरे भारत में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी शुरू कर दी है। यह पुनरीक्षण बिहार में चल रहे विशेष पुनरीक्षण जैसा होगा। चुनाव आयोग की तरफ से यह कदम उस समय उठाया गया है जब पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने इसे संविधानिक दायित्व करार दिया और चुनाव आयोग को बिहार में इस प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति दी। बता दें कि, चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ कुछ विपक्षी पार्टियों और अन्य संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में इस पुनरीक्षण के खिलाफ चुनौती दी थी, उनका कहना था कि इससे योग्य नागरिकों को वोट डालने का अधिकार मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर