फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: बॉर्डर से हटाए गए किसान, आज खुलेगा NH; राज्यों में बदल रहा मौसम; रूस-यूक्रेन में शांति की अहम पहल

Thu, 20 Mar 2025 07:14 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 20 Mar 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top Headlines Today News 20th March 2025 World Farmers Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

देश-विदेश की सुर्खियों में सबसे अहम खबर राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर डटे किसानों का आंदोलन समाप्त होना रहा। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार बदल रहा मौसम भी सुर्खियों में है। एक अन्य अहम खबर अंतरराष्ट्रीय जगत से आई, जहां रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल में पहली बार कैदियों की अदला-बदली हुई है। इससे युद्ध थमने की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। व्यापार जगत में सबसे बड़ी खबर सोने-चांदी की रिकॉर्ड कीमतें रही। भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर फिच रेटिंग एजेंसी का अनुमान भी सुर्खियों में है, जहां देश पर वैश्विक व्यापार युद्ध का बड़ा असर नहीं पड़ने की बात कही गई है। एक अन्य अहम खबर उत्तराखंड से आई जहां कैबिनेट में बदलाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के एलान का कयास लगाया जा रहा है। 18 अप्रैल से बंगलूरू में प्रस्तावित भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी सुर्खियों में है। इस बैठक के बाद आठ राज्यों को नया पार्टी अध्यक्ष मिलेगा। भीषण गर्मी के खतरे वाले शहरों में ठोस के बजाय त्वरित समाधान के उपाय किए जाने की खबर भी चर्चा में है। इसके अलावा अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के एआई टूल ग्रोक पर अपशब्दों के कथित इस्तेमाल और सरकार की तरफ से दिया गया जांच के आश्वासन वाली खबर भी चर्चा में रही। खेल जगत में आईपीएल के आगाज की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के अलावा संन्यास से वापसी पर फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री का शानदार प्रदर्शन सुर्खियों में रहा। मनोरंजन जगत में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला सुर्खियों में है। दिशा के पिता ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख कर उन रहस्यमय परिस्थितियों की जांच की मांग की है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई नृशंस हत्या का मामला और बीते दो साल में दुनियाभर की टेक कंपनियों से इस साल 23,154 कर्मचारियों को निकाले जाने की खबर भी सुर्खियों में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें

Top Headlines Today News 20th March 2025 World Farmers Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
किसान आंदोलनकारी पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए - फोटो : एएनआई

खनौरी और शंभू सीमा से एक साल बाद हटाए गए आंदोलनकारी किसान

एक साल से ज्यादा समय से पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन 2.0 पर बुधवार रात पुलिस ने पूरी योजना के साथ बड़ा एक्शन किया। भारी पुलिस फोर्स ने दोनों बॉर्डरों से किसानों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान जिन किसानों ने पुलिसिया एक्शन का विरोध किया, उन्हें जबरन बसों में बिठाया गया। साथ ही बॉर्डरों पर किसानों द्वारा बनाई स्टेज, अस्थायी घरों को भी ढहा दिया गया। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों को भी बॉर्डरों से हटा दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबरें
Top Headlines Today News 20th March 2025 World Farmers Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण-पश्चिम भारत में लू और यूपी में बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में बुधवार से हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 20 मार्च को हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम नरम-गरम बना हुआ है। सुबह-शाम और रात हल्की ठंडक है और दिन में घूप के तेवर जोर पकड़ रहे हैं। यहां जानिए आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headlines Today News 20th March 2025 World Farmers Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

Russia-Ukraine ने 37 माह में पहली बार छोड़े 175 बंदी; शांति बहाली की उम्मीदें बढ़ीं

रूस और यूक्रेन में तनाव की खबरों के बीच बुधवार को दोनों देशों ने एक बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली की। रिपोर्ट की माने तो इस दौरान कुल 175 कैदियों की अदला-बदली की गई। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से पहली बार दोनों देशों के बीच कैदियों का आदान-प्रदान हुआ, जो कि शांति बहाल करने की दिशा में सकारात्मकता की ओर इशारा कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top Headlines Today News 20th March 2025 World Farmers Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
चिड़िया - फोटो : अमर उजाला

World Sparrow Day: कंक्रीट के बढ़ते जंगलों से कम हुई गौरैया...

राजधानी में बढ़ते कंक्रीट के जंगलों से गौरैया को घोसला बनाने की जगह नहीं मिल रही है। वहीं, बढ़ते कबूतरों ने भी उनके घरौंदों पर कब्जा कर लिया है। इससे दिल्ली के शहरी क्षेत्रों में गौरैया का वजूद खत्म होता जा रहा है। दिल्ली के जैव विविधता पार्कों के प्रभारी डॉ. फैयाज खुदसर ने कहा कि शहर में गौरैया के कम होने की वजह उनकी प्रजनन क्षमता का कमी नहीं बल्कि उनको रहवास के लिए जगह न मिलना है। शहरों में मकानों की बनावट बदल गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed