युक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अहम वर्चुअल बैठक करेंगे। वहीं सत्ता से बाहर की गई इमरान खान की पीटीआई ने शाह महमूद कुरैशी का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाया है। आज नए पाक पीएम का फैसला नेशनल असेंबली में होगा। आंध्र प्रदेश में आज नई मंत्रिपरिषद का गठन किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति मानदंड की अहम भूमिका होने की संभावना है। साथ ही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज से यात्री पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी और बाइडन करेंगे वर्चुअल बैठक, पाक नेशनल असेंबली में फैसले की घड़ी आज, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहम मुलाकात: यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी और बाइडन आज करेंगे वर्चुअल बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अहम वर्चुअल बैठक करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर दोनों देशों के बीच गंभीर मतभेद हैं। भारत ने इस मसले पर अमेरिका की इच्छा के अनुसार कदम नहीं उठाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान में सत्ता संग्राम: प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज के सामने कुरैशी, आज नेशनल असेंबली में होगा फैसला
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ संयुक्त विपक्ष की ओर से रविवार को देश के अगले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार चुने गए। दूसरी ओर, सत्ता से बाहर की गई इमरान खान की पीटीआई ने शाह महमूद कुरैशी का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आंध्र प्रदेश: नये मंत्रिमंडल का शपथग्रहण आज, पुराने चेहरों को भी मिल सकती है जगह, जानें नई कैबिनेट के बारे में सब कुछ
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने 24 कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिया है। इससे पहले राज्य के मंत्रिपरिषद के सभी 24 मंत्रियों ने सात अप्रैल को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया था। नई मंत्रिपरिषद का गठन 11 अप्रैल यानी आज किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति मानदंड की अहम भूमिका होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
श्री अमरनाथ यात्रा 2022: आज से कराएं पंजीकरण, 43 दिनों की यात्रा तीस जून से 11 अगस्त तक चलेगी
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार 11 अप्रैल से यात्री पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। देश भर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जेके बैंक और यस बैंक की 446 शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाया जा सकेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर