मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। वहीं, वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का सच सामने लाने के लिए अदालत के आदेश पर आज सुबह आठ बजे से सभी पक्षों की मौजूदगी में सर्वे की कार्यवाही शुरू होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: मुंडका अग्निकांड में 27 की मौत, ज्ञानवापी में शुरू होगा सर्वे, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें
मुंडका में भीषण अग्निकांड में 27 की मौत
मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या 12 बताई गई है। हादसे में दमकल विभाग के दो कर्मियों की भी मौत हुई है। कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ज्ञानवापी में सर्वे आज से शुरू
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का सच सामने लाने के लिए अदालत के आदेश पर आज सुबह आठ बजे से सभी पक्षों की मौजूदगी में सर्वे की कार्यवाही शुरू होगी। सर्वे की कार्यवाही से पहले शुक्रवार को एसीपी चेतगंज कार्यालय में पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने अधिवक्ता आयुक्त की मौजूदगी में हिंदू व मुस्लिम पक्ष के बीच बैठक की। पढ़ें पूरी खबर...
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज से
राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार की शाम अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। शनिवार व रविवार को वे दो दिनों तक राममंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगें। पढ़ें पूरी खबर...
छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज होंगे जारी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के साथ ही उन लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा, जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था। छात्र परिणाम जारी होने के बाद इसे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
