कुछ दिन की राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। अब ग्राहकों को प्रति किलोग्राम 2 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं मुंडका की एक इमारत के सिर्फ कुछ घंटे के बाद दिल्ली के नरेला इलाके में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि आग एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी है। मुख्यमंत्री योगी आज विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: फिर बढ़े सीएनजी के दाम, नरेला प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें
दिल्ली-एनसीआर : फिर बढ़े सीएनजी के दाम, अब चुकाने होंगे 2 रुपये ज्यादा
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। अब ग्राहकों को प्रति किलोग्राम 2 रुपये अधिक चुकाने होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बढ़े हुए दाम आज यानी रविवार सवेरे 6 बजे से लागू होंगे। अब दिल्ली में सीएनजी 73.61 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नरेला औद्योगिक इलाके की एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग
दिल्ली के नरेला इलाके में आग लगी है। बताया जा रहा है कि आग एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि यह आग कैसे लगी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दुखद : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। शनिवार रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हो गया। इस दुखद सूचना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, एंड्रयू साइमंड्स की कार शनिवार रात हादसे का शिकार हो गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिले के लोगों को 280 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का तोहफा देंगे। गीडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 143 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, वहीं छह नए निवेशकों को 45.5 एकड़ भूमि आवंटन का प्रपत्र भी सौपेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...