एक विशाल सौर ज्वाला सूर्य से पृथ्वी की ओर बढ़ रही है! राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) ने आज सौर तूफान के परिणामस्वरूप संभावित रेडियो ब्लैकआउट को लेकर चेतावनी दी है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की जाएगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। भारत-चीन बार्डर पर काम करने वाला मजदूरों का एक दस्ता जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर शामिल थे, एक हफ्ते से लापता हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: पृथ्वी की ओर बढ़ रही विशाल सौर ज्वाला, यूपी कैबिनेट की बैठक आज, पढ़ें अहम समाचार
पृथ्वी की ओर बढ़ रही विशाल सौर ज्वाला, ब्लैकआउट का खतरा
सूर्य से निकलकर एक विशाल सौर ज्वाला (solar flare) धरती को ओर बढ़ रही है! इस भयानक सौर ज्वाला के जल्द ही पृथ्वी से टकराने की आशंका है। इससे एक शक्तिशाली सौर तूफान उत्पन्न सकता है, जो रेडियो ब्लैकआउट का कारण बनने के लिए काफी है। इसकी वजह से जीपीएस नैविगेशन, मोबाइल फोन सिग्नल और सैटलाइट सिग्नल में भी रुकावट पैदा हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी में मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज सुबह 11 बजे होगी। कैबिनेट बैठक में करीब 11 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रदेश में मनोरंजन कर विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों और निरीक्षकों के सेवा संवर्गों का वाणिज्यकर विभाग में विलय किया जाएगा। इसके लिए आज होने वाली योगी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के संबंधित संवर्गों में संविलयनकरण सेवा नियमावली-2022 कैबिनेट में पेश की जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। पढे़ं पूरी खबर...
चीन बॉर्डर पर सड़क निर्माण में लगे 19 मजदूर लापता
अरुणाचल प्रदेश से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। भारत-चीन बार्डर पर काम करने वाला मजदूरों का एक दस्ता जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर शामिल थे, एक हफ्ते से लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि 19 मजदूरों की कुमी नदी में डूबने से मौत हो गई है। ये मजदूर चीन की सीमा के पास सड़क निर्माण काम में लगे थे और ईद के मौके पर अपने घर असम जाना चाहते थे। पढ़ें पूरी खबर...
हिंदुओं को अल्पसंख्यक दर्जे के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मांगे सुबूत
देश के कुछ राज्यों में हिंदुओं की संख्या कम होने के बावजूद उन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा न देने की देवकीनंदन ठाकुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस संबंध में पुख्ता प्रमाण पेश किया जाए। तभी हिंदुओं को अल्पसंख्यक दर्जा देने की मांग वाली याचिका पर विचार कर सकता है। इस मामले दो हफ्ते बाद अगली सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर...