सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: केंद्र सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, नौकरशाहों के हाथों में होगी दिल्ली नगर निगम की कमान, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 May 2022 06:20 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 22 May Today: Important and big news stories of 22 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का एलान किया। पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो गए हैं। वहीं, एकीकृत दिल्ली नगर निगम की कमान आज से नौकरशाहों के हाथों में होगी। दिल्ली नगर निगम का चुनाव संपन्न होने के बाद इसके सदस्यों की पहली बैठक होने तक निगम का सारा कामकाज अधिकारी ही देखेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 22 May Today: Important and big news stories of 22 May updates on Amar Ujala
petrol diesel price Cut - फोटो : Amar Ujala

पेट्रोल 9.5 रुपये सस्ता
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देने का एलान किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 22 May Today: Important and big news stories of 22 May updates on Amar Ujala
एमसीडी - फोटो : amar ujala

आज से नौकरशाहों के हाथों में होगी दिल्ली नगर निगम की कमान
एकीकृत दिल्ली नगर निगम की कमान रविवार से नौकरशाहों के हाथों में होगी। दिल्ली नगर निगम का चुनाव संपन्न होने के बाद इसके सदस्यों की पहली बैठक होने तक निगम का सारा कामकाज अधिकारी ही देखेंगे। इस दौरान दिल्ली नगर निगम की ओर से नागरिकों को दी जाने वाली सारी सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरशाहों की तरफ से केवल नीतिगत फैसले नहीं लिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...



Top News Headline 22 May Today: Important and big news stories of 22 May updates on Amar Ujala
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

कच्चे माल पर आयात शुल्क घटा
केंद्र सरकार ने छोटे उद्योगों को राहत देते हुए प्लास्टिक और स्टील के कच्चे माल पर सीमा शुल्क कम करने का फैसला लिया। वहीं लौह अयस्क के निर्यात पर शुल्क 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का एलान किया। ये बदलाव आज से प्रभावी होंगे। सरकार ने इस्पात उद्योग (स्टील इंडस्ट्री) द्वारा उपयोग किए जाने वाले कोकिंग कोल (धातुशोधन कोयला) और फेरोनिकल सहित कुछ कच्चे माल के आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का एलान किया। यह एक ऐसा कदम है जिससे घरेलू उद्योग की लागत कम होगी और कीमतें घटेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 22 May Today: Important and big news stories of 22 May updates on Amar Ujala
hemkund sahib

आज हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे
आज सुबह साढ़े दस बजे विधि विधान से हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब, घांघरिया व अन्य यात्रा पड़ावों में सभी यात्रा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed