प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के साबरमती में एक रिवरफ्रंट फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साबरमती रिवरफ्रंट ने भी अपना एक दशक पूरा किया है। साथ ही वह कच्छ का दौरा भी करेंगे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में होंगे और शहर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कामकाज की रफ्तार देखेंगे। साथ ही ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
AmarUjala Top News: पीएम आज करेंगे खूबसूरत फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण, नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास,पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज साबरमती रिवरफ्रंट फुट ओवर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के साबरमती में एक रिवरफ्रंट फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साबरमती रिवरफ्रंट ने भी अपना एक दशक पूरा किया है। पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए यहां एलिस और सरदार पुल के बीच फुट ओवर ब्रिज के रूप में एक नया आकर्षण जोड़ा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीत रचा इतिहास
ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सभी के लिए मंकीपॉक्स का टीका जरूरी नहीं
देश में फिलहाल प्रत्येक व्यक्ति के लिए मंकीपॉक्स टीकाकरण (monkeypox vaccination) की जरूरत नहीं है। क्योंकि वायरस को लेकर भारत की स्थिति दूसरे देशों की तुलना में बेहद अलग है। अब तक 10 मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं और एक की मौत हुई है। यह सभी मामले एक-दूसरे से अलग हैं और इनमें वायरस के स्ट्रैन भी अलग-अलग हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी आज गाजियाबाद में
सीएम योगी आदित्यनाथ कल शाम गाजियाबाद पहुंचे। रात को वे अपने एक रिश्तेदार से मिलने राजनगर एक्सटेंशन भी गए। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। आज सीएम योगी शहर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कामकाज की रफ्तार देखेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...