फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: दिल्ली निगम चुनाव में आज उतरेगी भाजपा की जंबो फौज, भारत हारा तो सीरीज गई, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 27 Nov 2022 06:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Nov 2022 06:32 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 27 November Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एमसीडी चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा आज 100 दिग्गज नेताओं और एक लाख कार्यकर्ताओं का उतारेगी। इसकी अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज खेला जाएगा। साथ ही चीन ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत को छोड़कर दक्षिण एशिया के सभी देशों सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ बैठक की। इससे साफ पता चलता है कि चीन हिंद महासागर में पकड़ मजबूत करने की फिराक में है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 27 November Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

आज भाजपा के 100 बड़े नेता और एक लाख कार्यकर्ता करेंगे प्रचार
एमसीडी चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा रविवार को 100 दिग्गज नेताओं और एक लाख कार्यकर्ताओं का उतारेगी। इसकी अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस दौरान सभी बूथों पर घर-घर जनसंपर्क अभियान किया जाएगा। पार्टी ने करीब एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 27 November Updates On Amar Ujala
केन विलियम्सन और शिखर धवन - फोटो : PTI

आज भारत हारा तो सीरीज गंवा देगा, न्यूजीलैंड से होगा दूसरा वनडे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है। टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। हैमिल्टन में भारतीय टीम सात वनडे मैच खेली है और उसे सिर्फ एक में जीत हासिल हुई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 27 November Updates On Amar Ujala
हिंद महासागर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

हिंद महासागर में पकड़ मजबूत करने की फिराक में चीन!    
चीन ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत को छोड़कर दक्षिण एशिया के सभी देशों सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ बैठक की। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में भारत को आमंत्रित नहीं किया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 27 November Updates On Amar Ujala
बाएं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दाएं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

योगी के नमूना कहने पर केजरीवाल आगबबूला
गुजरात में पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर को होना है। 89 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। राजनेता एक दूसरे पर खूब टीका टिप्पणी कर रहे है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बिना दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उनको नमूना कह दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed