NASA Black Hole Sound: ब्रह्मांड में न जाने कितने रहस्य छिपे हैं। वैज्ञानिक भी अभी तक इन रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। अंतरिक्ष में ब्लैक होल एक ऐसा ही रहस्य है। अंतरिक्ष में स्थित ब्लैक होल एक ऐसी जगह है जहां पर भौतिक का कोई भी नियम काम नहीं करता है। ब्लैक होल ब्रह्मांड का ऐसा सघन ऑब्जेक्ट है जिसमें गुरुत्वाकर्षण इतना अधिक है कि इससे रोशनी भी बच कर नहीं निकल सकती। ब्लैक होल का निर्माण विशाल तारों के अंदर होने वाले महाविस्फोट (सुपरनोवा) के कारण होता है।
{"_id":"638216d39cc637456149b77c","slug":"nasa-black-hole-sound-nasa-turns-light-echoes-from-a-black-hole-into-sound","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Black Hole Sound: नासा ने जारी की ब्लैक होल की रहस्यमयी आवाज, सुनकर डर जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Black Hole Sound: नासा ने जारी की ब्लैक होल की रहस्यमयी आवाज, सुनकर डर जाएंगे आप
Sat, 26 Nov 2022 07:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
नासा ने जारी की ब्लैक होल की रहस्यमयी आवाज
- फोटो : Instagram/@nasa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा ने जारी की ब्लैक होल की रहस्यमयी आवाज
- फोटो : iStock
7,800 प्रकाश वर्ष दूर स्थित V404 साइगनी ब्लैक होल का द्रव्यमान सूरज से पांच से दस गुना के बीच होता है। ब्लैक होल अपने चारों ओर की कक्षा से एक तारे से सामग्री खींचता है जो ब्लैक होल को घेरती है। इसकी वजह से एक्स-रे समेत रेडिएशन के ब्लास्ट होते हैं। जब एक्स-रे बाहर आते हैं, तो वो V404 साइगनी और धरती के बीच गैस के बादलों से टकराते हैं।
नासा ने जारी की ब्लैक होल की रहस्यमयी आवाज
- फोटो : iStock
इसके बाद अलग-अलग कोणों पर एक्स-रे बिखर जाता है। नासा की चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी और नील गेहर्ल्स स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी की तरफ V404 साइगनी के आसपास एक्स-रे प्रकाश प्रतिध्वनियों का डेटा जमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नासा ने जारी की ब्लैक होल की रहस्यमयी आवाज
- फोटो : Istock
खगोलविद को पता है कि प्रकाश की गति कितनी तेज है। उन्होंने डेटा का गणना करने के लिए डेटा का इस्तेमाल किया है जिससे विस्फोट कब हुआ था यह जानकारी मिली है। इस डेटा और दूसरे जानकारियों से अंतरिक्ष की धूल बारे में वैज्ञानिकों को जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में जिराफ के बीच छिपा है सांप, क्या आप 13 सेकेंड के अंदर खोज लेंगे?
Optical Illusion: इस तस्वीर में जिराफ के बीच छिपा है सांप, क्या आप 13 सेकेंड के अंदर खोज लेंगे?
विज्ञापन
नासा ने जारी की ब्लैक होल की रहस्यमयी आवाज
- फोटो : NASA
चंद्रा और स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी ने V404 साइगनी के एक्स-रे डेटा को ध्वनि में परिवर्तित किया है। नासा ने इसके माध्यम से दिखाया है कि ब्लैक होल के बीच होने वाले धमाके से निकला एक्स-रे चारों तरफ बिखर गया। नीले रंग के दिखने वाले छल्ले चंद्रा ऑब्जर्वेटरी और लाल रंग के छल्ले स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी के डेटा हैं। चमक भी अलग-अलग दिख रही है। समुद्र की लहर की तरह यह आवाज लग रही है।