7वीं ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट (जीटीएस) आज से शुरू होने जा रही है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार यह शिखर सम्मेलन एक दिसंबर 2022 तक चलेगा। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 29 नवंबर से हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। साथ ही उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो जाएगा। सत्र के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट आज से, राष्ट्रपति हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7वीं ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट आज से, इस विषय पर होगी चर्चा
7वीं ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट (जीटीएस) आज से शुरू होने जा रही है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार यह शिखर सम्मेलन एक दिसंबर 2022 तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हरियाणा दौरे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी की शोभा बढ़ाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू
उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो जाएगा। सत्र के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पांच दिसंबर तक चलने वाले सत्र में कानून व्यवस्था से जुड़े अंकिता हत्याकांड और केदार भंडारी प्रकरण के अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) परीक्षा घोटाले पर हंगामा होने के आसार हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू कश्मीर: सांबा आईबी पर फिर दिखी ड्रोन की संदिग्ध हलचल
सांबा जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा क्षेत्र में सोमवार शाम सात बजे स्थानीय लोगों ने ड्रोन की हलचल देखी। सूत्रों के अनुसार देर शाम आसमान पर लाल पीले रंग की वस्तु जाती दिखाई दी। माना जा रहा है कि यह ड्रोन की हलचल थी। यह ड्रोन राजपुरा से बंई नाले की ओर निकलने की सूचना है। पढ़ें पूरी खबर...