{"_id":"6869391644c4b68f390ee748","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आय समानता मामले में भारत का नया कीर्तिमान, गाजा में इस्राइली हमले जारी पढ़ें दिनभर की अहम सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आय समानता मामले में भारत का नया कीर्तिमान, गाजा में इस्राइली हमले जारी पढ़ें दिनभर की अहम सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में भारत की बढ़त 450 रन पार कर गई है, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच अगस्त की सीमित ओवरों की सीरीज 2026 तक स्थगित कर दी गई है। उधर, इस्राइल के गाजा पर हमलों में 47 की मौत हुई है। वहीं हमास ने 60 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है। वहीं, आय समानता के मामले में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 17.1 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में हड्डियों पर माइक्रोग्रैविटी का अध्ययन कर रहे हैं। वहीं, नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक में पहले प्रयास में फाउल किया है। बाबा रामदेव और पतंजलि एक बार फिर विवादों में हैं, च्यवनप्राश विज्ञापन को लेकर कोर्ट ने रोक लगाई है। उधर, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अब फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, यूपी में एक शादी समारोह के दौरान बोलेरो कार हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
Trending Videos
पंत और गिल
- फोटो : BCCI X
IND vs ENG Live Score: भारत की बढ़त 450 रन की हुई, कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद; जडेजा भी क्रीज पर
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। भारत ने पहली पारी के आधार पर बड़ी हासिल कर ली है और अब उसकी कोशिश इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखने की है। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाल रखा है जिससे भारत की बढ़त 425 रन के पार पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर

भारतीय टीम
- फोटो : PTI
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच सीमित ओवर की सीरीज स्थगित, अब अगले साल होगा दौरा; बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त में होने वाले सीमित ओवरों की सीरीज स्थगित कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आम सहमति से सीरीज को टालने का फैसला किया है। दोनों देशों के बीच ये सीरीज अब सितबंर 2026 में खेली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य
- फोटो : ANI
Conflict: इस्राइल ने गाजा पर फिर किए हवाई हमले, 47 की मौत; हमास ने 60 दिन की युद्धविराम वार्ता पर जताई सहमति
इस्राइल और हमास के बीच लगभग दो साल से चल रहे संघर्ष में गाजा के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी हुए इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 47 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले उस समय हुए जब लोग खाना पाने के लिए कतार में खड़े थे। अस्पतालों में घायलों की भरमार है और इलाज के संसाधन कम पड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

गिनी इंडेक्स में भारत को 25.5 का स्कोर मिला
- फोटो : Amar Ujala Digital
Report: आय समानता मामले में भारत का नया कीर्तिमान; अत्यधिक गरीबी भी घटी, 17.1 करोड़ भारतीय इससे बाहर निकले
समानता के पैमाने पर भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश का गिनी सूचकांक 25.5 पर पहुंच गया है। स्लोवाक गणराज्य, स्लोवेनिया और बेलारूस के बाद भारत समानता के मामले में चौथे स्थान पर आ गया है। गिनी इंडेक्स का मतलब यह है कि किसी देश में आय, संपत्ति या उपभोग किस तरह से घरों या व्यक्तियों में समान रूप से वितरित किया जाता है। इस मामले में भारत ने चीन और अमेरिका जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। पढें पूरी खबर