सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारतीय ड्रेसिंग रूम में दिखी मिस्ट्री गर्ल, क्यूट स्माइल से बटोरी सुर्खियां, फैंस पूछ रहे- कौन है?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Jul 2025 04:51 PM IST
सार

मैच के पहले दिन, भारतीय पारी के दौरान यह मिस्ट्री गर्ल ड्रेसिंग रूम में दिखाई दी थी। लोग जानना चाहते हैं कि यह लड़की कौन है। हालांकि, अभी तक उस लड़की की पहचान उजागर नहीं हुई है।

विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd Test: Mystery Girl Spotted In Team India Dressing Room, Fans Wonder Who is she? Photos
मिस्ट्री गर्ल - फोटो : instagram
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में टेस्ट मैच जारी है। इस मैच में भारतीय ड्रेसिंग रूम में एक लड़की टीम इंडिया को चीयर करती नजर आई। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको लेकर फैंस के पोस्ट की बाढ़ आ गई है। फैंस एक के बाद कई पोस्ट कर रहे हैं और उनकी प्रोफाइल के बारे में पूछ रहे हैं। दरअसल, यह मिस्ट्री गर्ल भारतीय पारी के दौरान शुभमन गिल और ऋषभ पंत को चीयर करती दिखी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखे। इस मिस्ट्री गर्ल ने क्यूट स्माइल से सुर्खियां बटोरी हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Just Hasley Things | Memes | Funny Content | News | Bollywood (@just.hasley.things)


Trending Videos
IND vs ENG, 2nd Test: Mystery Girl Spotted In Team India Dressing Room, Fans Wonder Who is she? Photos
ये हैं राजल अरोड़ा - फोटो : instagram
दरअसल, मैच के पहले दिन, भारतीय पारी के दौरान यह मिस्ट्री गर्ल ड्रेसिंग रूम में दिखाई दी थी। लोग जानना चाहते हैं कि यह लड़की कौन है। हालांकि, अभी तक उस लड़की की पहचान उजागर नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि वह टीम इंडिया के स्टाफ पैनल का हिस्सा हैं। यह लड़की भारतीय पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह के बगल खड़ी भी नजर आई थी। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर बुमराह को भी ट्रोल किया था। टीम इंडिया के स्टाफ पैनल के साथ राजलक्ष्मी अरोड़ा (इंस्टाग्राम पर राजल अरोड़) भी जुड़ी हुई हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया मैनेजर हैं। हालांकि, मिस्ट्री गर्ल राजलक्ष्मी नहीं हैं। राजलक्ष्मी अक्सर टीम इंडिया के साथ दिख जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd Test: Mystery Girl Spotted In Team India Dressing Room, Fans Wonder Who is she? Photos
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
एजबेस्टन टेस्ट में अब तक क्या हुआ?
मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक दो विकेट पर 110 रन से ज्यादा रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। पहली पारी में 587 रन बनाने वाली भारतीय टीम की कुल बढ़त 300 से ज्यादा रन की हो गई है। दूसरी पारी में भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (28 रन) का विकेट जोश टंग की गेंद पर गंवाया। वहीं, करुण नायर 26 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले इससे पहले जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रुक (158) की बड़ी शतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी के बाद भी इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। 
IND vs ENG, 2nd Test: Mystery Girl Spotted In Team India Dressing Room, Fans Wonder Who is she? Photos
आकाश और सिराज - फोटो : ANI
भारत ने नई गेंद मिलने के बाद इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट 22 रन के अंदर चटका दिए। इंग्लैंड के छह बल्लेबाजी खाता खोले बगैर आउट हुए। दिन के तीसरे सत्र में इंग्लैंड की पारी को समेटने के बाद भारत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। राहुल ने कार्स के खिलाफ कवर क्षेत्र में शानदार चौका लगाया, जबकि जायसवाल ने वोक्स के खिलाफ पुल शॉट पर चार रन बटोरे। जायसवाल ने छठे ओवर में कार्स के खिलाफ लगातार तीन चौके के साथ भारत की बढ़त को 200 रन के पार पहुंचा  दिया तो वहीं दूसरे छोर से राहुल ने वोक्स के ओवर में तीन चौके जड़ दिये। आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए जोश टंग ने जायसवाल को एल्बीडब्ल्यू आउट कर पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी को तोड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed