लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बसोहली के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सुबह करीब साढ़े दस बजे बसोहली पहुंचेंगे। दूसरी ओर, दिल्ली में पहली बार दो पूर्वांचलियों के बीच इन चुनाव में जंग देखने को मिलेगी। कांग्रेस के कन्हैया उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के दो बार से सांसद मनोज तिवारी को टक्कर देंगे। उधर, चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु आज से पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण कराने के लिए आज सुबह सात बजे से वेबसाइट खुल गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: राजनाथ की कठुआ में जनसभा आज, चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू; पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम भारत में आज आंधी-तूफान व बारिश-बर्फबारी के आसार
भारतीय मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में मध्यम तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश का दौर अगले 48 घंटों के दौरान जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली, एनसीआर के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कठुआ में जनसभा आज
भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बसोहली के रामलीला मैदान में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बसोहली पहुंचेंगे। पुलिस ने जनसभा को लेकर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी है। मैदान के हर हिस्से की गहनता से जांच की गई है। पढ़ें पूरी खबर
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से
चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु आज से पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल जाएगी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर
बाइडन की दो टूक- ईरान पर जवाबी हमले में US इस्राइल के साथ नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को दो टूक संदेश दिया है कि तनाव बढ़ाने वाले किसी भी फैसले से पहले 'अच्छी तरह सोच-विचार' करें। अमेरिका के सख्त तेवरों के बीच रूस और ईरान के रूख की खबर भी सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी और ईरानी विदेश मंत्रियों ने मध्य पूर्व में हालात के और बिगड़ने को लेकर आगाह किया है। पढ़ें पूरी खबर