फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: एड शीरन ने रोहित शर्मा की बेटी समायरा के लिए गाया गाना, रितिका ने दी प्रतिक्रिया, सामने आया वीडियो

Sun, 14 Apr 2024 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Apr 2024 03:08 PM IST
सार

शो के दौरान शीरन ने समायरा की एक खास इच्छा भी पूरी और उन्होंने समायरा लिए एक गाना भी गाया। 33 वर्षीय शीरन ने अपने सुपरहिट गाने 'बैड हैबिट्स' की कुछ पंक्तियां गाईं।

विज्ञापन
IPL 2024: Ed Sheeran sang song for Rohit Sharma's daughter Samaira, Ritika reacted, video viral
एड शीरन, समायरा और रितिका - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यूट्यूब चैट शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के सीजन प्रीमियर पर विशेष अतिथि के रूप में नजर आए। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा भी स्पेशल एपिसोड में उनके साथ थीं। हालांकि, इस शो की मस्ती को दोगुना करने के लिए प्रसिद्ध सिंगर एड शीरन को भी बुलाया गया था। इस दिलचस्प चैट शो के लिए शीरन रोहित और मेजबान गौरव कपूर के साथ शामिल हुए।
IPL 2024: Ed Sheeran sang song for Rohit Sharma's daughter Samaira, Ritika reacted, video viral
रितिका, रोहित और सामयरा - फोटो : instagram
शो के दौरान शीरन ने समायरा की एक खास इच्छा भी पूरी और उन्होंने समायरा लिए एक गाना भी गाया। 33 वर्षीय शीरन ने अपने सुपरहिट गाने 'बैड हैबिट्स' की कुछ पंक्तियां गाईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान समायरा और रितिका के अलावा गौरव और रोहित ने गाने के बाद शीरन के लिए तालियां भी बजाईं।
IPL 2024: Ed Sheeran sang song for Rohit Sharma's daughter Samaira, Ritika reacted, video viral
रितिका, रोहित और सामयरा - फोटो : instagram
रोहित फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले उनसे कप्तानी छीन ली गई थी और हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई थी। इस सीजन वह सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। रोहित ने गुरुवार को 24 गेंदों में 38 रन बनाए और एमआई की आरसीबी पर वानखेड़े में जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल के बाद रोहित वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Ed Sheeran sang song for Rohit Sharma's daughter Samaira, Ritika reacted, video viral
रितिका, रोहित और सामयरा - फोटो : instagram
हालांकि, भारतीय टीम के साथ रोहित के भविष्य को लेकर भी बातचीत चल रही है। इसी चैट शो के दौरान रोहित ने अपने भविष्य पर खुल कर बात की और कहा कि रिटायरमेंट कुछ ऐसा नहीं है जो इस समय उनके दिमाग में है। 36 वर्षीय ने कहा कि वह भारत को टी20 विश्व कप जीतने में मदद करने के लिए दृढ़ हैं। साथ ही अगले साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भी खेलने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
IPL 2024: Ed Sheeran sang song for Rohit Sharma's daughter Samaira, Ritika reacted, video viral
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा- मैंने रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोचा है। हालांकि, किसी को नहीं पता कि जीवन आपको कब कहां ले जाता है। मैं इस समय अच्छा खेल रहा हूं। इसलिए मुझे लगता है कि मैं कुछ और वर्षों तक खेलना जारी रखूंगा और फिर आगे का मुझे नहीं पता। मैं सच में विश्व कप जीतना चाहता हूं और 2025 में डब्ल्यूटीसी फाइनल है। उम्मीद है कि भारत इसे जीतेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed