फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: एनडीए का शक्ति-प्रदर्शन आज, बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक का दूसरा दिन, केरल के पूर्व सीएम का निधन

Tue, 18 Jul 2023 07:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 07:16 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 July 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक होगी। जिसमें 38 दल के शामिल होने की खबरें हैं। वहीं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे। ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 26 विपक्षी दलों की सोमवार को बैठक शुरू हुई। बैठक में सीट बंटवारे और ज्यादातर सीटों पर साझा प्रत्याशी खड़ा करने, साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय करने व संयुक्त आंदोलन की योजना पर भी मंथन किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 July 2023 Updates On Amar Ujala
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विपक्षी एकता के जवाब में एनडीए का शक्ति-प्रदर्शन आज
विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक होगी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि हमारे 38 सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 July 2023 Updates On Amar Ujala
केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी - फोटो : PTI

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। उनके परिवार के साथ-साथ केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे। ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 July 2023 Updates On Amar Ujala
Opposition Meet - फोटो : ANI

आज बंगलूरु में विपक्ष की बैठक का दूसरा दिन
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 26 विपक्षी दलों की सोमवार को बैठक शुरू हुई। ‘एकता में शक्ति है’ के नारे के साथ शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में सीट बंटवारे और ज्यादातर सीटों पर साझा प्रत्याशी खड़ा करने, साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय करने व संयुक्त आंदोलन की योजना पर भी मंथन किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 July 2023 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
पुंछ के चक्कां दा बाग में मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकी
पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सोमवार तड़के सुरक्षाबलों ने चक्कां दा बाग क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए हुए दो पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें से एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed