दिल्ली में बीते 14 वर्षों का तापमान का रिकॉर्ट टूट गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पारा 47 डिग्री के पार हो गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। उधर, हरियाणा में एक श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए। जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। उधर, स्वाती मालीवाल के मामले में दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। वहीं, आईपीएल में मुंबई को सीजन की 10वीं हार मिली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
हादसे के बाद की हालत
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा: श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले
तावड़ू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
भीषण गर्मी से देश के कई राज्यों की जनता बेहाल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
मौसम: प्रचंड गर्मी..14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार
उत्तर पश्चिम भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान से झुलसा देने वाली आग बरस रही है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक रहा। यही नहीं, 14 साल बाद दिल्ली में 17 मई यानी शुक्रवार को इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। हरियाणा के सिरसा में भी पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
भीषण जल संकट के संकेत (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
चिंताजनक: देश के प्रमुख जलाशयों में भंडारण क्षमता का 25% जल ही शेष
देश के प्रमुख जलाशयों के जल संग्रहण में गिरावट आई है और वर्तमान में यह कुल भंडारण क्षमता का 25 प्रतिशत ही रह गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने अपने साप्ताहिक बुलेटिन में कहा कि वर्तमान में देश के 150 प्रमुख जलाशयों में 45.277 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी है। जलाशयों में 20 जल-विद्युत परियोजना शामिल हैं, जिनकी सामूहिक रूप से भंडारण क्षमता 35.299 बीसीएम है। सीडब्ल्यूसी ने 10 से 16 मई के बीच 150 जलाशयों के भंडारण स्तर की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
5 of 11
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राहुल गांधी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
चार राज्यों में प्रचार करेगा भाजपा आलाकमान; राहुल गांधी का बाराबंकी दौरा
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होना है। ऐसे में आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। मतदान से 48 घंटे पहले शोर थमने से पहले भाजपा आलाकमान चार राज्यों में धुआंधार चुनाव प्रचार की योजना बना चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। पढ़ें पूरी खबर