फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज जारी होगा तेलंगाना भाजपा का घोषणापत्र, तूफान के कारण पूर्वी राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

Sat, 18 Nov 2023 07:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 18 Nov 2023 07:10 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 November 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अमित शाह सुबह 10 बजे घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिधिली के कारण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब दो अन्य चंद्र अन्वेषण मिशनों पर काम कर रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 November 2023 Updates On Amar Ujala
अमित शाह ने चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का घोषणापत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अमित शाह सुबह 10 बजे घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके वह गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि भाजपा 30 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए बड़ी चुनावी वादे कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 November 2023 Updates On Amar Ujala
चक्रवाती तूफान मिधिली। - फोटो : Social Media

पूर्वी राज्यों में खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मिधिली
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिधिली के कारण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले, शुक्रवार को भी पूर्वोत्तर राज्यों में जोरदार बारिश हुई, जिस वजह से मेघालय के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 November 2023 Updates On Amar Ujala
छठ पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना आज
शुक्रवार 17 नवंबर 2023 से लोक आस्था का महापर्व 'छठ' शुरू हो चुका है। जिसका समापन 20 नवंबर को किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाला ये पर्व सभी के लिए बहुत खास है। छठ पूजा न केवल बिहार में बल्कि देश के कई राज्यों में भी बड़े धूमधाम से मनाई जाती हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 November 2023 Updates On Amar Ujala
ISRO - फोटो : Social Media

चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर 350 किलो का विशाल लैंडर उतारने की तैयारी में इसरो
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब दो अन्य चंद्र अन्वेषण मिशनों पर काम कर रहा है। अमहदाबाद स्थित इसरो केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने शुक्रवार को पुणे में भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान के 62वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, हम इस बार चंद्रमा के ध्रुवीय अन्वेषण मिशन पर काम करने जा रहे हैं। चंद्रयान-3 से हम 70 डिग्री तक गए थे। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed