{"_id":"6557764743d6559ae7083ae6","slug":"ind-vs-aus-final-rohit-sharma-inspected-ahmedabad-pitch-team-india-practiced-india-vs-australia-wc-2023-2023-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Final: स्टेडियम में पहुंचते ही रोहित शर्मा ने लिया पिच का जायजा, अश्विन ने किया गेंदबाजी का अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Final: स्टेडियम में पहुंचते ही रोहित शर्मा ने लिया पिच का जायजा, अश्विन ने किया गेंदबाजी का अभ्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 17 Nov 2023 08:04 PM IST
सार
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। सभी शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आए। खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन
1 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार (19 नवंबर) को होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तैयार है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। सभी शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आए। खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा सीधे पिच का जायजा लेने पहुंचे।
2 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल के दौरान भी सबसे पहले मुंबई में पिच को ही देखा था। वह अहमदाबाद में काफी देर तक पिच को देखते रहे। इस मैदान पर टीम इंडिया ग्रुप राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। तब टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
3 of 8
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिच को देखने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कोच राहुल द्रविड़ से काफी देर तक बात की। दोनो पिच को लेकर काफी गंभीर नजर आए। द्रविड़ और रोहित की जोड़ी को यह तय करना है कि अहमदाबाद की इस पिच पर किस तरह की प्लेइंग-11 को लेकर उतरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़ की नजर ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने पर भी है। पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच 2003 में विश्व कप का फाइनल खेला गया था तब द्रविड़ उस टीम में शामिल थे। उन्होंने 47 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। वह बतौर कोच अब ऑस्ट्रेलिया से बदला लेना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा अहमदाबाद में काफी देर तक फील्डिंग का अभ्यास किया। उन्होंने इस विश्व कप में दो कैच लिए हैं और चार छोड़े हैं। रोहित कप्तानी और बल्लेबाजी में तो शानदार रहे हैं, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कई मौके गंवाए हैं। वह फाइनल को लेकर कोई कोताही बरतना नहीं चाहते।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।