फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: यूपी-दिल्ली में पीएम मोदी की सभाएं; अभी और तपाएगी गर्मी; नाइजीरिया में 40 लोगों की हत्या

Wed, 22 May 2024 07:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं। अब दो चरण और बाकी हैं। छठे दौर के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सरीखे दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। वहीं, ईरान में हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अंतिम संस्कार कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने घोषणा की कि रईसी 23 मई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में सुपुर्दे-खाक होंगे। इसके अलावा, भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तैयारियों को धार देंगे PM मोदी
लोकसभा चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं। अब दो चरण और बाकी हैं। छठे दौर के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सरीखे दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। धूआंधार प्रचार के मद्देनजर पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रहेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2024 Updates On Amar Ujala
गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। अब मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट जिन राज्यों के लिए जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश का नाम शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2024 Updates On Amar Ujala
ईरान में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी - फोटो : एएनआई

कल सुपुर्दे-खाक होंगे रईसी और सभी मृतक
ईरान में हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अंतिम संस्कार कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने घोषणा की कि रईसी 23 मई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में सुपुर्दे-खाक होंगे। सरकारी मीडिया पर रईसी की जगह लेने के लिए 28 जून को नए राष्ट्रपति पद के चुनाव कराने की खबर भी दी गई है। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शोक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 May 2024 Updates On Amar Ujala
चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? - फोटो : Istock
सुगम यात्रा के सरकारी दावे फेल, बिना दर्शन घर लौटने लगे तीर्थयात्री
चारधाम की सुगम यात्रा के लिए शासन-प्रशासन की कोशिशें रंग नहीं ला पा रही हैं। तीर्थयात्रा को आए कई श्रद्धालु धामों के दर्शन किए बिना ही घरों को लौटने लगे हैं। प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था भी शुरू की, लेकिन अब तक करीब चार हजार तीर्थयात्री ऋषिकेश से घर लौट गए। लौटने वाले तीर्थयात्रियों का कहना था कि उत्तराखंड में पहुंचने के बाद भी धामों के दर्शन न कर पाना दुर्भाग्य है। यह उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव है। बता दें कि ये लोग अस्थायी पंजीकरण के लिए रोके गए थे फिर यह व्यवस्था भी बंद कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed