फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयदशमी आज, द्वारका में रावण दहन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Tue, 24 Oct 2023 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 07:18 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 october 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विजयादशमी जिसे दशहरा भी कहते हैं, इस त्योहार को पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन विजय दशमी का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा, राजधानी में बड़े स्तर पर रामलीला मंचन कराने वाली कमेटियों के आयोजन स्थलों में दशहरा पर्व मनाने के लिए मंगलवार को नेताओं का जमावड़ा होगा। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज सुरक्षा बलों के साथ दशहरा मनाएंगे और शस्त्र पूजा करेंगे। तवांग की अपनी यात्रा से पहले राजनाथ सोमवार को असम के तेजपुर पहुंचे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 october 2023 Updates On Amar Ujala
Happy Dussehra - फोटो : iStock

विजयादशमी पर बिना उत्सव मनाए कर सकते हैं शुभ कार्य
विजयादशमी जिसे दशहरा भी कहते हैं, इस त्योहार को पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन विजय दशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 24 अक्तूबर 2023 को है। दुर्गा पूजा के 10वें दिन मनाई जाने वाली विजयादशमी असत्य, अंहकार,अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने अधर्म,अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का वध किया था। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 october 2023 Updates On Amar Ujala
राम रावण अंतिम युद्ध

राम-रावण युद्ध देखने के लिए आज जुटेंगे नेता
राजधानी में बड़े स्तर पर रामलीला मंचन कराने वाली कमेटियों के आयोजन स्थलों में दशहरा पर्व मनाने के लिए मंगलवार को नेताओं का जमावड़ा होगा। लालकिला मैदान में रामलीला करा रही श्री धार्मिक लीला कमेटी और लवकुश रामलीला कमेटी के यहां सबसे अधिक और बड़े नेता शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 october 2023 Updates On Amar Ujala
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तवांग में सैनिकों के साथ मनाएंगे दशहरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज सुरक्षा बलों के साथ दशहरा मनाएंगे और शस्त्र पूजा करेंगे। तवांग की अपनी यात्रा से पहले राजनाथ सोमवार को असम के तेजपुर पहुंचे। सिंह ने यहां 4 कोर मुख्यालय में 'बाराखाना' में सैनिकों के साथ बातचीत की और इस अवधारणा की सराहना की कि यह सभी रैंकों के सैनिकों को एक परिवार के सदस्यों के रूप में एक साथ भोजन करने के लिए लाता है। उन्होंने कहा, 'बाराखाना' में आपके साथ रहना दर्शाता है कि अपनी स्थिति से अधिक, हम एक परिवार हैं और साथ मिलकर हम राष्ट्र के रक्षक हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 october 2023 Updates On Amar Ujala
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी। - फोटो : Social Media

हमास ने दो और बंधकों को छोड़ा
गाजा में इस्राइल की ताबड़तोड़ बमबारी के बीच फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने दो और बंधकों को रिहा कर दिया है। ये दोनों बुजुर्ग इस्राइली महिलाएं हैं। आतंकी समूह ने कहा कि मिस्र और कतर की मध्यस्थता के बाद मानवीय आधार पर और खराब स्वास्थ्य को देखते दोनों को रिहा किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हमास की सैन्य इकाई के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा कि उसने पिछले शुक्रवार को ही इन दोनों महिलाओं को रिहा करने का फैसला किया था, लेकिन तब इस्राइल ने इन्हें लेने से मना कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed