अमेरिकी सेना ने उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी बिलाल अल-सुदानी समेत उसके लगभग 10 सहयोगियों को मार गिराया। बाइडन प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज शुरू होने से पहले चोटिल हो गए हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यात्रा जम्मू संभाग से कश्मीर में प्रवेश करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: अमेरिकी सेना ने मार गिराए ISIS के 10 आतंकी, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज आज से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया में अमेरिकी सेना ने मार गिराए ISIS सरगना बिलाल समेत 10 आतंकवादी
अमेरिकी सेना ने उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी बिलाल अल-सुदानी समेत उसके लगभग 10 सहयोगियों को मार गिराया। बाइडन प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
न्यूजीलैंड के खिलाफ आज से टी20 सीरीज की शुरुआत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज शुरू होने से पहले चोटिल हो गए हैं और वह टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज जम्मू से कश्मीर में प्रवेश करेगी यात्रा
जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यात्रा जम्मू संभाग से कश्मीर में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पदयात्रा एक दिन के विश्राम के बाद बनिहाल से आगे के लिए बढ़ गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज साफ रहेगा मौसम, कल से बिगड़ने के आसार
हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी तक एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...