फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पापुआ न्यू गिनी में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें, छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट; सुर्खियां

Tue, 28 May 2024 07:27 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 May 2024 07:27 AM IST
सार

Top News: पापुआ न्यू गिनी में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें, छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट; सुर्खियां

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 may 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों में हुंकार भरेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा की कमान संभालेंगे। उधर, मौसम विभाग ने छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि मानसून के जल्द केरल पहुंचने की संभावना जताई है। उधर, सरकार ने साइबर धोखाधड़ी को लेकर आठ कंपनियों को काली सूची में डाला है। वहीं, पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने स्पष्ट किया है कि भूस्खलन से अब तक 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 may 2024 Updates On Amar Ujala
पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के बाद 2000 से ज्यादा मौतें - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से अब तक 2000 से ज्यादा मौतें
पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में अब तक सरकार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सोमवार को उसने स्पष्ट किया कि इस हादसे में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। सरकार ने बताया कि उसने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में यह भूस्खलन हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 may 2024 Updates On Amar Ujala
Flight - फोटो : iStock

दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की सूचना 
दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया है। हवाईअड्डे के अधिकारी ने एएनआई को बताया विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 may 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

पीएम मोदी दो राज्यों में भरेंगे हुंकार, ओडिशा की कमान शाह के हाथ 
छह दौर के चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब अंतिम चरण का लोकसभा चुनाव एक जून को होना है। एक जून को होने वाले मतदान से पहले भाजपा आलाकमान पूरी ताकत झोंक रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो राज्यों में तीन चुनावी रैलियां और एक रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री इन राजनीतिक कार्यक्रमों के अलावा बंगाल में दो और कार्यक्रमों में भी शरीक होंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा दौरे पर तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 may 2024 Updates On Amar Ujala
गर्मी का प्रकोप जारी - फोटो : पीटीआई

मानसून जल्द पहुंचेगा केरल; छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। साथ ही इस साल मानसून मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होगी। आईएमडी ने छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed